MS Dhoni Ayodhya Ram Mandir Invitation
एमएस धोनी (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को भी अयोध्या के राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) के उद्घाटन का निमंत्रण दिया गया है। बता दें कि 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा (Lord Ram Pran Pratishtha) समारोह का आयोजन किया गया है। जिसके लिए अयोध्या (Ayodhya) में जमकर तैयारियां की जा रही है। 

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद से ही कई तरह के एक्टिविटी में शामिल होते हुए देखा गया है। ऐसे में अब उनके फैंस के मन में यह सबसे बड़ा सवाल आ गया है कि क्या धोनी अयोध्या में राम मंदिर के कर्यक्रम में हिस्सा लेंगे या नहीं।

जानकारी के लिए बता दें कि धोनी से पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली को भी राम मंदिर के समारोह का निमंत्रण दिया गया है। ऐसे में आगरा यह तीनों दिग्गज अयोध्या आते हैं तो इन तीनों खिलाड़ियों को मैदान के बाहर एक साथ पहली बार देखा जाएगा। 

बताते चलें कि 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। इस समारोह में कई दिग्गज और कई बड़ी हस्तियों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। देश के सबसे बड़े धार्मिक कार्यक्रम में 8 हज़ार से ज़्यादा लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जोरोशोरों से तैयारियां भी कर रही है।