माही-युवी की जोड़ी एक बार फिर दिखी साथ, लंबे समय बाद दोनों की हुई मुलाकात- देखें वीडियो

    Loading

    मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व दिग्गज और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और युवराज सिंह (Yuvraj Singh) बहुत शानदार और दमदार प्लेयर थे। इस बात में कोई शक नहीं कि उनकी जोड़ी ने भारत को कई मैच जीतवाए हैं। लेकिन, कुछ समय से इन दोनों के बीच के रिश्ते कुछ अच्छे नहीं चल रहे थे। जिसकी वजह से ये दोनों एक दूसरे के साथ नज़र भी नहीं आते थे। लेकिन, हाल ही में दोनों दिग्गजों को एक साथ स्पॉट किया गया है। यह दोनों प्लेयर एक दूसरे के साथ काफी खुश भी नज़र आए। 

    एड शूट में आए नज़र 

    महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की मुलाकात एक एड शूट (Maahi-Yuvi Add Shoot) के दौरान हुई। जहां दोनों को एक दूसरे के साथ शानदार तरीके से बातचीत करते हुए नज़र आए। इन्हें देखकर साफ़ अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इन दोनों की मुलाकात ज़रूर बहुत दिन बाद हुई होगी। क्योंकि अब युवराज आईपीएल भी नहीं खेलते हैं, ऐसे में उनकी मुलाकात मैदान पर हो पाना तो थोड़ा मुश्किल ही है। इनकी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

    माही- युवी का वायरल वीडियो 

    दोनों की जोड़ी ने मचाया धमाल 

    धोनी और युवी के इस वीडियो को खुद युवराज ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। जिसके बाद दोनों के फैंस जमकर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इन दोनों पूर्व दिग्गज की जोड़ी मैदान पर हमेशा सफल रही है। इन दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर भारत को कई नामुमकिन मैच में जीत दिलाई है। दोनों पूर्व दिग्गज ने मिलकर 2007 का टी20 वर्ल्ड कप और साल 2011 का वर्ल्ड कप जीतकर भारत को चैंपियन बनाया था। 

    इस वजह से आई रिश्ते में दरार 

    शानदार कामयाबियों और बुलंदियां हासिल करने के बाद एमएस धोनी और युवराज सिंह के रिश्ते में दरार आ गई थी। युवी के पिता योगराज सिंह (Yograj Singh) ने माही की नीयत पर सवाल उठाते थे कई तरह के आरोप लगाए थे। उन्होंने ये तक कह दिया था कि माही ने उनके बेटे का इंटरनेशनल करियर खत्म कर दिया है। लेकिन ताजा वीडियो से इनके फैंस को खुशी मनाने का मौका मिल गया है। यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।