ms-dhoni-sent-chennai-super-kings-jersey-pakistan-haris-rauf-vs-india-umran-malik-aaqib-javed-comment

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) क्रिकेट जगत के नए रफ्तार के सौदागर बन गए है। वह अपनी तेज रफ़्तार गेंदबाजी से अक्सर बल्लेबाजों को परेशान करते है। मलिक लगातार 150 या उससे अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे है। इसी बीच अब मलिक को पाकिस्तान के गेंदबाज से चुनौती मिली है। 

    पाकिस्तान के गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने उमरान मलिक को चुनौती दी है। बता दें कि, कुछ समय पहले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने हारिस रऊफ अपनी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी गिफ्ट की थी। लेकिन, अब इसी खिलाड़ी ने भारतीय गेंदबाज को चुनौती दी है। 

    मालूम हो कि, रऊफ और उमरान (Umran Malik) दोनों मौजूदा समय में लगातार 150 या उससे ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं। हालांकि, रऊफ ने तो सीधे तौर पर भारतीय स्टार को चुनौती नहीं दी। लेकिन, पाकिस्तानी दिग्गज आकिब जावेद ने दोनों के बीच मुकाबला शुरू कर दिया है। आकिब जावेद ने भारतीय स्टार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, उमरान, रऊफ की तरह फिट नहीं हैं और उनकी रफ्तार भी घटकर 150 से 138 प्रति घंटा हो जाती है। 

    एक इंटरव्यू के दौरान आकिब जावेद ने कहा कि दोनों गेंदबाजों के बीच तुलना विराट कोहली से बाकी बल्लेबाजों की तुलना करने जैसा है। जावेद ने आगे कहा कि उमरान, रऊफ जितने प्रशिक्षित और फिट नहीं हैं। वो अपने पहले 150 के करीब गेंदबाजी करते हैं। लेकिन, 7 सा 8 वें ओवर में उनकी रफ्तार 138 तक आ जाती है। रऊफ अपने ट्रेनिंग और डाइट को लेकर काफी अनुशासित हैं।

    जावेद ने आगे रऊफ की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्होंने आज तक किसी भी पाकिस्तानी गेंदबाज को उनकी तरह डाइट फॉलो करते नहीं देखा। उनके लिए पूरे मैच में एक समान रफ्तार से गेंदबाजी करना मायने रखता है। बता दें कि, पाकिस्तान के गेंदबाज रऊफ  धोनी के बड़े फैन हैं। उन्होंने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में धोनी से मुलाकात कर उनसे उनकी चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी मांगी थी। जिस पर धोनी का ऑटोग्राफ हो। इसके बाद धोनी ने उनकी इच्छा पूरी की थी।