pakistani-pacer-Haris Rauf thanks-to-mahendra singh dhoni-after-later-has-gifted-him-such-a-special-thing

धोनी अपनी अदाओं से हर किसी को अपना मुरीद बना लेते हैं।

    Loading

    लाहौर, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के पुरे दुनिया भर में चाहने वाले है। धोनी का खेलने का अंदाज़ आज ही लोगों को काफी पसंद आता है। धोनी अपनी अदाओं से हर किसी को अपना मुरीद बना लेते हैं। चाहे वो भारतीय हो या कोई और मुल्क के फैंस। इस बार उन्होंने पाकिस्तानी (Pakistan) गेंदबाज हैरिस रऊफ (Haris Rauf) का दिल जीत लिया है।  

    कुछ दिनों पहले महेंद्र सिंह धोनी ने हैरिस रऊफ को एक गिफ्ट भेंट किया, जिसे पाकर हैरिस काफी खुश हो गए। धोनी ने रऊफ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की एक जर्सी भेंट की है। यह खास गिफ्ट पाने के बाद हैरिस रऊफ ने ट्विटर के जरिये धोनी का शुक्रिया अदा किया है। 

    रऊफ ने ट्विटर पर जर्सी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “लीजेंड और कैप्टन कूल एमएस धोनी ने अपनी टी-शर्ट के रूप में खूबसूरत गिफ्ट के साथ मुझे सम्मानित किया है। नंबर-7 अभी भी अपनी अच्छी बातों से लोगों का दिल जीत रहा है। आपके इस शानदार सहयोग के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया”

    बता दें कि पाकिस्तानी गेंदबाज हैरिस रऊफ हाल ही में खेले गए  टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, सुपर-12 राउंड में  न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में रऊफ ने चार विकेट लिए थे।