ruturaj-gaikwad-to-marry-cricketer-utkarsha pawar-know-about-her

Loading

नयी दिल्ली: आईपीएल 2023 (IPL 2023) में अपने बल्ले से कमाल दिखा चुके चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह तीन जून को उत्कर्षा पवार (Utkarsha Pawar) संग सात फेरे लेने वाले है। उत्कर्षा खुद एक क्रिकेटर हैं और वो महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम (Maharashtra Women’s Cricket Team) की ओर से खेल चुकी हैं। उत्कर्षा एक ऑलराउंडर रही हैं। 

बता दें कि, उत्कर्षा का जन्म 13 अक्तूबर 1998 को हुआ। उत्कर्षा महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में साल 2012-13 और साल 2017-18 सत्र में शामिल रहीं थीं। उनका चयन महाराष्ट्र के सीनियर टीम में भी हुआ था। उत्कर्षा ने आखरी मैच नवंबर 2021 में सीनियर विमेंस वनडे ट्रॉफी में पंजाब के खिलाफ खेला था। वह वर्तमान में पुणे में स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (INFS) में पढ़ाई कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ruturaj Gaikwad (@ruutu.131)

आईपीएल 2023 का ख़िताब जीतने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने धोनी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उत्कर्षा भी दिखाई दे रही हैं। ऋतुराज ने उत्कर्षा को अपने  जीवन का सबसे खास इंसान बताया था। यह तस्वीर सामने आने के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि, ऋतुराज और उत्कर्षा शादी करने वाले हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Chennai Super Kings (@chennaiipl)

मालूम हो कि, आईपीएल 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ ने बल्ले से कमाल दिखाया। उन्होंने 16 मैच की 15 पारियों में 42.14 के औसत और 147.50 के स्ट्राइक रेट से 590 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 46 चौके और 30 छक्के लगाए। उन्होंने इस सीजन चार अर्धशतक भी लगाए और उनकी सबसे बड़ी पारी 92 रन की थी।