ms-dhoni-surpasses-virat-kohli-and-faf-du-plessis-to-register-the-embarrassing

Loading

-विनय कुमार

IPL 2023 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इस सीजन में लगातार इंजरी से परेशान नजर आए, लेकिन मैदान पर डंटे रहे और किला भी फतह की। उनकी कप्तानी में CSK ने आईपीएल के इतिहास में नया कीर्तिमान बनाया। पांचवीं बार चैंपियन बनाकर मुंबई इंडियंस की बादशाहत खत्म कर दिया।

ग़ौरतलब है कि इंजरी के दर्द के बावजूद एमएस धोनी की कप्तानी कसी हुई थी। ख़बरों के मुताबिक, अब आईपीएल से मिली फुरसत के बाद एमएस धोनी इंजरी के इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वे मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती सकते हैं।

गौरतलब है कि धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने बीते सोमवार 29 मई की देर रात IPL 2023 Final Match GT vs CSK के बेहद रोमांचक मुकाबले।में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया और पांचवीं बार ट्रॉफी जीती। इस ताज़ा जीत के साथ चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL में सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने के मामले में MI की बराबरी कर ली।

आपको याद दिला दें कि इस ताज़ा सीजन के फाइनल मुकाबले में अपना झंडा फहराने बाद जब कप्तान एमएस धोनी सेलिब्रेट कर रहे थे, तब भी उनके घुटने में स्ट्रैप्स बंधा था। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की बातों को एक सिरे से खारिज़ करते हुए कहा कि अगर वे फिट रहे तो अगला सीजन ज़रूर खेलेंगे। इस लिहाज़ से उन्हें अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देना होगा।

गौरतलब है कि धोनी 41 साल के हैं। उन्होंने फाइनल मैच जीतने के बाद अपने इंटरव्यू में कहा था, “यह मेरे लिए आसान था कि मैं रिटायर हो जाऊं, और यह कठिन  है कि अगले 10 महीने पसीना बहाऊं और अगला IPL सीजन खेलूं। मैं अगले साल IPL खेलकर अपने फैंस को तोहफा देना चाहता हूं।”