
नई दिल्ली: भारतीय टीम (Team India) ने अंडर-19 एशिया कप (Under 19 Asia Cup 2021) में जीत का तिरंगा लहरा दिया है। टीम इंडिया ने आठवीं बार अंडर-19 एशिया कप अपने नाम कर लिया है। इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में श्रीलंका को 9 विकेट से परास्त किया है। उल्लेखनीय है कि, टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में महज 106 रन ही बनाए। जवाब में इंडिया ने एक विकेट गवांकर मैच अपने नाम किया।
India beat Sri Lanka by 9 wickets to clinch the Under-19 Asia Cup title
(Photo: Asian Cricket Council) pic.twitter.com/KkxSqqSH1r
— ANI (@ANI) December 31, 2021
उल्लेखनीय है कि, श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवर में महज 106 रन ही बनाए। बारिश के कारन प्रभावित हुए यह मैच डकवर्थ लुईस नियम के तहत 38 ओवर का खेला गया। बता दें कि इस नियम के हिसाब से भारतीय टीम को 38 ओवर में 102 रन ही बनाने थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने महज एक विकेट गवांकर आसानी से जीत हासिल कर ली। जिसे एंगक्रिश रघुवंशी ने नाबाद 56 और शेख राशिद नाबाद 31 के दमदार बल्लेबाजी के दम पर हासिल कर लिया।
भारत के लिए बाए हाथ के स्पिनर विक्की ओस्तवाल ने 8 ओवर में महज 11 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि ऑफ स्पिनर कुशल तांबे ने 6 ओवर में 23 रन देकर 2 दो सफलता हासिल की। वहीं, राज्यवर्धन, रवि कुमार और राज बावा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। बता दें कि, श्रीलंका का कोई भी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे नहीं टीक पाया। लंका की और से रवीन डिसिल्वा ने सबसे ज्यादा 15 रन का योगदान दिया।
भारत 8वीं बार बना चैंपियन
भारतीय टीम का अंडर-19 एशिया कप में दबदबा कायम है। टीम ने 8वीं बार एशिया कप अपने नाम किया है। भारत सबसे पहले 1989 में इस टूर्नामेंट को जीता था। उसके बाद 2003 में इंडिया का नाम रोशन किया। वहीं, 2012 में पाकिस्तान के साथ उसने ट्रॉफी शेयर की। इसके बाद 2013, 2016 में भी भारत ने ये टूर्नामेंट जीता। उल्लेखनीय है कि, टीम इंडिया ने 2018, 2019 और अब 2021 में लगातार तीन बार जीता और जीत की हैट्रिक बना ली।