FIFA World Cup 2022 Germany knocked out of World Cup after Japan beats Spain in stunning upset

    Loading

    नई दिल्ली: कतर (Qatar)  में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिल रहे है। इस बड़े टूर्नामेंट में गुरुवार को जापान बनाम स्पेन (Japan vs Spain) और जर्मनी (Germany) बनाम कोस्टा रिका के बीच काफी  रोमांचक मैच खेला गया। इन दोनों मुकाबले के नतीजे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। यह ग्रुप-ई के दो अहम मुकाबले थे। दोनों मुकाबलों की शुरुआत में लग रहा था कि, स्पेन और जर्मनी राउंड ऑफ 16 में आसानी से अपनी जगह बना लेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। 

    स्पेन के खिलाफ खेले गए मैच में जापान की शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही थी। लेकिन, दूसरे हाफ में जापान ने दो सब्स्टिट्यूट खिलाड़ियों को मैदान पर उतारा। जापान के रित्सु डुआन ने आते ही 48वें मिनट में गोल करके बराबरी दिला दी। वहीं, तीन मिनट बाद आओ तनाका ने भी गोल करके जापान ने मैच में बढ़त बना ली। इस मैच में जापान ने शानदार वापसी करते हुए ग्रुप-ई का प्रथम स्थान हासिल कर लिया। वहीं, स्पेन दूसरे नंबर पर आ गया।

    वहीं, जर्मनी और कॉस्टा रिका के बीच खेले गए मैच में शुरुआत में तो सर्ज ग्नेब्री ने 10वें मिनट में गोल करके जर्मनी को बढ़त दिला दी। उस समय स्पेन 1-0 से आगे था। मैच के दौरान लगा था कि, इस ग्रुप के शीर्ष पर  स्पेन और जर्मनी दोनों टीमें रहेगी। लेकिन, दूसरे हाफ में जापान ने शानदार वापसी करते हुए सबको चौंका दिया। 

    जापान की वापसी से जर्मनी की मुश्किलें बढ़ गई थी। तभी 70वें मिनट में कॉस्टा रिका ने 2-1 की बढ़त बना ली। जर्मनी को स्पेन को हराने के लिए तमाम गोल करने थे। उन्होंने कोशिश भी की और मैच के अंतिम क्षणों में तीन गोल करते हुए जर्मनी को 4-2 से आगे कर दिया। लेकिन, उनकी मेहनत रंग नहीं आई। इस ग्रुप से जापान और स्पेन ने अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। वहीं, जर्मनी और कॉस्टा रिका बाहर हो गए। जर्मनी पिछली बार भी ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सका था। मालूम हो कि, साल 2018 से पहले जर्मनी लगातार 16 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से आगे जाने में सफल रही थी।