कोरोना संकट : चंद्रपुर में ‘होम क्वारंटाइन’ लोगों को लगेंगे GPS ट्रैकर?

बता दें की कुछ दिनों पहले मुंबई में होम क्वारंटाइन किये लोग पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रा करते नजर आये थे. इसीलिए लोग कोरोना के ख़ौफ़ में थे।

Loading

चंद्रपुर. कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए सरकार द्वारा सार्वजानिक जगहों पर भीड़ न करें, बेवजह घर से बाहर न निकले ऐसे आवाहन किया जा रहा है। हालांकि लोग इसे अभी भी गंभीरता से नहीं ले रहे है। साथ ही राज्य में आये कई विदेशी यात्रियों को होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश देने के बावजूद वह बेतरतीब से सार्जनिक जगहों पर घूम रहे हैं। 

इसलिए अब चंद्रपुर प्रशासन द्वारा इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया जा सकता हैं। इसके अनुसार होम क्वारंटाइन किये गए लोगो को GPS ट्रैकर लगाए जायेंगे। ताकि उनकी निगरानी आसानी से की जाएगी। यह जानकारी पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार ने दी हैं। 

बता दें की कुछ दिनों पहले मुंबई में होम क्वारंटाइन किये लोग पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रा करते नजर आये थे. इसीलिए लोग कोरोना के ख़ौफ़ में थे।

सरकार के आवाहन के बाद भी लोग घर से बहार निकल रहे हैं। मुंबई, पुणे, ठाणे और डोंबिवली में लोग नियमो का पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए राज्य सरकार द्वारा रविवार को पुरे राज्य में धारा-144 लागु की गई। लेकिन लोगो ने इसे भी गंभीरता से नहीं लिया इसलिए सोमवार को राज्य में कर्फ्यू लगाने की घोषणा की। अब तक राज्य में कोरोना से संक्रमित लोगो की संख्या 89 पर पहुंची और 3 लोगों की मौत हुई है।