delhi-murder
Pic: Social Media

Loading

नई दिल्ली. जहां बीते 29 अगस्त को राजधानी दिल्ली (Delhi) के भजनपुरा इलाके से 36 वर्षीय अमेजन के सीनियर मैनेजर की गोली मारकर (Delhi Murder) हत्या कर दी गई। वहीं उसके साथी को भी एक गोली लगी है, अस्पताल में उसका इलाज जारी है। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस ने अपनी तत्परता से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बिलाल गनी उर्फ ​​मल्लू है। ये भजनपुरा का ही रहने वाला है। 

इसके साथ ही मामले पर बड़ी खबर के अनुसार इस जघन्य हत्याकांड के मुख्य आरोपी को स्पेशल सेल ने पकड़ लिया है। इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

इसके पहले मामले पर दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी कि, दिल्ली के भजनपुरा हत्याकांड मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को 29 अगस्त को लगभग 2 बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा गया, गिरफ्तार आरोपी अपने 4 साथियों के साथ मृतक और घायल व्यक्ति के साथ रोड रेज में शामिल था। इस मामले में बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आगे की जांच जारी है।

वहीं दिल्ली पुलिस में DCP जॉय एन तिर्की ने बताया कि, जनपुरा हत्याकांड के सिलसिले में बिलाल गनी उर्फ मल्लू (18 वर्ष) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को रात करीब 2 बजे सिग्नेचर ब्रिज के पास से पकड़ा गया। 29 अगस्त को गिरफ्तार आरोपी अपने 4 अन्य साथियों के साथ मृतक और घायल व्यक्ति के साथ रोड रेज में शामिल था।

जानकारी दें कि, अमेजन कंपनी के सीनियर मैनेजर हरप्रीत और साथी गोविंद अपनी स्प्लेंडर बाइक से गली नंबर 8 के पास थे, तभी एक स्कूटी और एक बाइक पर सवार 5 लड़कों ने उन्हें रोक लिया। हमलावरों ने उन दोनों पर गोलियां चलाईं और मौके से तुरंत फरार हो गए। वहीं इस case में अब एक आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा है।

वहीं दिल्ली पुलिस फिलहाल और जानकारी जुटाने के लिए इलाके की CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ  ही अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गोलीबारी की घटना के पीछे की असली वजह का भी पता लगाया जा रहा है।