Crime
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली: हाल ही में दिल्ली से के बड़ी खबर आई है। दरअसल यहां पहाड़गंज में बदमाशों ने करीब दो करोड़ ज्वेलरी लूटकर ले गए, बता दें कि बदमाशों ने कोरियर कंपनी के कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उन्हें चकमा दे दिया। यह घटना कल यानि बुधवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे की है। अब पुलिस इस  वारदात की जांच कर रही है। इस मामले में ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस को कई अहम सबूत प्राप्त हुए हैं। इन सबूतों के आधार पर जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

    अब इस घटना के बारे में ऐसा बताया जा रहा है कि कोरियर कंपनी के कर्मचारी को यह आभूषण चंडीगढ़ और लुधियाना भेजने थे। पुलिस के अनुसार, उनके पास सुबह 4ः49 बजे काॅल आई थी। सूचना मिली कि पहाड़गंज में दो लोगों ने एक व्यक्ति की आंख में मिर्च पाउडर डाल, उससे कुछ सामान लूट लिया। जांच करने पहुंची पुलिस को बाद में पता चला जो दो बैग बदमाश छीनकर अपने साथ ले गए थे, इसमें ज्वेलरी से भरे बाॅक्स थे, जो चंड़ीगढ़ और लुधियाना ले जाना था। 

     बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस वर्दी में था। उसने पहले जांच के नाम पर रोका. तभी दो लोग पीछे से आए और उन्होंने कोरियर कर्मचारियों की आंखों में मिर्च झोक दिया। उन्होंने उनके बैग और बाक्स को लूट लिए। इस ज्वेलरी की कीमत करीब दो 2 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस अब इस मामले की जांच करि है।