Delhi Health Minister Satyendar Jain

Loading

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। इस जानलेवा वायरस ने अब दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को कोरोना अपनी चपेट में ले लिया हैं। बुधवार को कोरोना टेस्ट में वे पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं आज शुक्रवार को उन्हें निमोनिया होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें मैक्स अस्पताल के आईसीयू में स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्हें प्लाज़्मा थेरेपी दी जाएगी।

मीडिया खबरों के मुताबिक मुताबिक जैन को तेज बुखार और ऑक्सीजन का स्तर गिरने के बाद राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके एक दिन बाद बुधवार को वे कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

इलाज कर रहे डॉक्टरों के अनुसार, जैन का ऑक्सीजन का स्तर 89 पॉइन्ट गिरने से उन्हें अब लगातार ऑक्सीजन दिया जा रहा है। सामान्य स्तर लगभग 95 है। 

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा था कि पिछले दो दिनों में जो लोग जैन के संपर्क में आए उन्हें डॉक्टर की सलाह के बाद क्वारनटाइन किया गया हैं।

गौरतलब है कि रविवार को, सतेंद्र जैन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में दिल्ली में कोरोनोवायरस की स्थिति पर एक उच्च-स्तरीय बैठक में भाग लिया था। इस बैठक में जैन के अलावा दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन भी उपस्थित थे।