Maharashtra

Loading

नई दिल्ली: जहां देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है वही आज भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचर कम होने का नाम नहीं ले रहे है। जी हां राजस्थान के चूरू से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल यह मामला है चूरू जिले का जहां एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका के साथ दुर्व्यवहार किया गया है। आइए जानते है पूरी खबर… 

जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका की दिल दहला देने वाली कहानी ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। एक घटना सामने आई है कि एक सरकारी विधवा शिक्षिका का स्कूल में यौन उत्पीड़न किया जा रहा है। एक महिला ने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रिंसिपल ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए। उसने न्याय की भी मांग की है। वहीं प्राचार्य ने इन आरोपों को निराधार बताया है। 

यह घटना चूरू जिले की राजगढ़ तहसील के हमीरवास थाना क्षेत्र के एक गांव के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की है। यहां की एक शिक्षिका पर स्कूल के प्रिंसिपल ने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। शिक्षिका ने यह भी आरोप लगाया है कि उसका यौन उत्पीड़न किया गया। पीड़िता का आरोप है कि इस संबंध में विभागीय स्तर पर शिकायत की गई थी, लेकिन अभी तक आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।  इसके बाद वह हमीरवास थाने गई, जहां उसे 4 घंटे तक रखा गया। हालांकि सुनवाई नहीं होने पर वह चुरू के एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी और न्याय की गुहार लगाई। 

शिक्षिका ने बताया कि वह 2016 से एक सरकारी स्कूल में तृतीय श्रेणी शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके पति का निधन हो गया है। उसने आरोप लगाया है कि स्कूल के प्रिंसिपल सुमेर सांगवान उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर कर गाली-गलौज कर रहे हैं। उसने प्राचार्य पर अश्लील इशारे करने का भी आरोप लगाया है।

विधवा शिक्षिका ने कहा कि सुमेर सांगवान लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। जब वह क्लास में पढ़ा रही थी तब भी आरोपी प्रिंसिपल ने एक स्टाफ मेंबर को उसे अपने कमरे में बुलाने के लिए भेजा और उसका यौन शोषण किया। उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर वह उसे धमकी भी दे रहा था। इस विधवा शिक्षिका ने मांग की है कि हमें इस मामले में न्याय मिले।