Madhya Pradesh Election 2023
Madhya Pradesh Election 2023

Loading

भोपाल: बीजेपी को मात देने के लिए इंडिया गठबंधन (India alliance) का गठन हुआ। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha elections 2024) में से पहले इस गठबंधन की परीक्षा पांच राज्यों में होने वाली आगामी विधान सभा चुनाव मानी जा रही थी। इसका पहला असर मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly elections) में देखने को मिला। इंडिया गठबंधन विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) भले गलबहियां करते नजर आ रही हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव में आमने-सामने हैं। 

अल्पसंख्यक और यादव बहुल सीट
मध्य प्रदेश में अब तक जारी उम्मीदवारों की सूची में पांच सीटों पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक-दूसरे के खिलाफ संघर्ष करती नजर आएंगी। ये सीटें दलित, अल्पसंख्यक और यादव बहुल मानी जाती हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल होने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि वह सीट बांटने वाले होंगे। इसी रणनीति के तहत उन्होंने मध्य प्रदेश में उम्मीदवार उतारने की घोषणा की। इसे उनकी दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर देखा गया। 

230 में 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा
उम्मीद की जा रही थी कि लोकसभा चुनाव के समीकरण को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस मध्य प्रदेश में कुछ सीटें सपा को देगी, लेकिन अभी तक तो स्थितियां एकदम विपरीत हैं। कांग्रेस ने रविवार सुबह नौ बजे प्रदेश की 230 में 144 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की। करीब 10 घंटे बाद शाम पांच बजे सपा ने भी नौ उम्मीदवारों की घोषणा की। इसमें पांच सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस और सपा दोनों के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। 

बात बनने की उम्मीद
हालांकि सपा की ओर से घोषित चार दूसरे सीटों पर अभी कांग्रेस ने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि इन सीटों पर कांग्रेस के दो से तीन उम्मीदवारों के बीच जोर आजमाइश चल रही है। अगली सूची में इन पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए जाएंगे। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इंडिया गठबंधन को लेकर भले बातचीत चल रही है, लेकिन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सपा को सीटें देने के मूड में नहीं है।

गठबंधन की संभावनाओं में दरार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने नौ प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इनमें तीन यादव समेत पांच ओबीसी, तीन दलित और एक ब्राह्मण प्रत्याशी हैं। हालांकि, यह सपा-कांग्रेस गठबंधन के तहत उतारे गए आधिकारिक प्रत्याशी नहीं हैं। इसलिए वहां गठबंधन की संभावनाओं में दरार पैदा होती हुई दिख रही है।

इस विधान सीट पर कांग्रेस सपा के उम्मीदवार होंगे आमने सामने

         सीट                 कांग्रेस                     सपा
       राजनगर               विक्रम सिंह              बृजगोपाल पटेल
  भांडेर(सुरक्षित)             फूल सिंह बरिया                डीआर राहुल
        बिजावर            चरन सिंह यादव            डा.मनोज यादव
  चितरंगी (सुरक्षित)             मानिक सिंह           श्रवण कुमार गोंड
          कटंगी               बोध सिंह           भगत महेश सहारे

इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र सिरमौर  से लक्ष्मण तिवारी, बिजावर से डॉ. मनोज यादव, कटंगी से महेश सहारे और सीधी से रामप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। प्रत्याशी घोषित होने से पहले अखिलेश यादव ने प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर मध्य प्रदेश के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की