Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के 2,575 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, महामारी से 10 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,10,223 और मृतक संख्या 1,48,001 हो गई है। यह जानकारी बुधवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) ने दी।

    3210 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 3,210 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,45,300 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.94% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 16,822 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 383 नए केस, एक की मौत

    मुंबई में कोरोना के 383 नए मामले और एक की मौत दर्ज हुई। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,119,833 हो गई है। जबकि, मृतक संख्या  19,625 पर पहुंच गई है। शहर में आज 694 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,097,202 हो गई है। फिलहाल शहर में 3,006 एक्टिव मरीज है।