corona crisis

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में कोरोना मरीज से तेजी से ठीक हो रहे हैं। जिससे एक्टिव केस भी घट रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 2,591 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, आज एक भी मौत नहीं हुई, लिहाजा मृतक संख्या 1,47,976 पर स्थिर है। जबकि, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,04,024 हो गई है।

    2,894 लोग कोरोना मुक्त

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,894 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,37,679 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.92% और डेथ रेट 1.84% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 18,369 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 399 नए केस

    मुंबई में कोरोना के 399 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि, आज यहां महामारी से किसी की मौत नहीं हुई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,118,795 हो गई है। वहीं, मृतक संख्या 19,624 पर स्थिर है। शहर में आज 761 लोग इस वायरस से उबरे हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,095,418 हो गई है। फिलहाल शहर में 3,753 एक्टिव मरीज है।