महाराष्ट्र में कोरोना के 3098 नए मामले दर्ज, 6 मरीजों की मौत

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में 3,098 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, 6 मरीजों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की तादाद बढ़कर 79,89,909 और मृतक संख्या 1,47,949 हो गई है। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    4,207 लोग कोरोना हुए ठीक

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में पिछले 24 घंटे में 4,207 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। जिसके बाद महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78,21,140 हो गई है। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.89% और डेथ रेट 1.85% दर्ज किया गया। वर्तमान में राज्य में 20,820 एक्टिव मरीज है।

    मुंबई में 659 नए केस, 1 की मौत

    मुंबई में कोरोना के 659 नए मामले और 1 की मौत दर्ज की गई है। इसी के साथ शहर में संक्रमितों की संख्या 1,116,132 और मृतक संख्या 19,620 हो गई है। शहर में आज 1,289 लोग इस वायरस से उबरे हैं। इसी के साथ महामारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 1,090,103 हो गई है। फिलहाल शहर में 6,409 एक्टिव मरीज है।