borewell
Pic: ANI

Loading

नई दिल्ली/अहमदनगर. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, यहां के अहमदनगर (Ahmadnagar) जिले में बीते सोमवार शाम बोरवेल में गिरे 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है। दरअसल यह बच्चा करीब 15 फीट नीचे गिर गया था, जिसे निकालने के लिए NDRF की 5 टीम जुटी हुई थीं। हालांकि बच्चे को निकालने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन रेस्क्यू के दौरान उस मासूम ने अपना दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, बोरवेल के लिए गड्ढा खोदा गया था।  लेकिन, उसे ढका नहीं गया था।  बच्चा शाम को खेल रहा था, इसी बीच, वह फिसलकर गड्ढे में जा गिरा।  वहीं खबर मिलते ही आनन-फानन मेंरेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में जुट गई।  लेकिन, करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी बच्चे की जान को बचाया नहीं जा सका।  जानकारी के मुताबिक, बच्चा बोरवेल में 15 फीट दूर गहराई पर फंसा था।  घटना कोपार्डी गांव की है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बच्चे का नाम सागर बताया जा रहा है। वहीं उसके पिता कोपार्डी गांव में गन्ने काटने का काम करते हैं। वहीं NDRF के मुताबिक, बीते सोमवार शाम 4 बजे बच्चा खेलते-खेलते अचानक बोरवेल में गिर गया था। वहीं तब मामले पर पुलिस ने तब जानकारी दी थी कि, एंबुलेंस और बाकी मेडिकल मदद को स्पॉट पर तैयार रखा गया है, ताकि बच्चे के बाहर निकलते ही तुरंत उसका इलाज कराया जा सके। इसके बावजूद इस बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

वहीं मामले पर अधिकारियों ने बताया कि, बच्चे की मदद के लिए जरुरी स्वास्थ्यकर्मियों की एक टीम पहले से ही तैयार थी।  जैसे ही बच्चे को बोरवेल से निकाला गया, उसके स्वास्थ्य की जांच की गई।  लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।  बाद में JCB मशीन की सहायता से बोरवेल के आसपास की मिट्टी को हटाया गया।  वहीं, बच्चे की मौत के बाद अब परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।  इस मौत के साथ ही पुरी गांव में सन्नाटा पसर गया है।  ऐसे में अब किसी को विश्वास नहीं हो रहा कि 5 साल का मासूम  सागर अब इस दुनिया में नहीं रहा।