ग्राम पंचायत चुनाव: प्रचार रुका!, 15 को ग्राम पंचायत चुनाव का रणसंग्राम

Loading

अकोला. राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार जिले की 214 ग्राम पंचायतों के चुनाव 15 जनवरी को होनेवाले हैं. उसके लिए शुरू प्रचार की तोपें 13 जनवरी की शाम 5 बजे रुकी. कल 15 जनवरी को ग्राम पंचायत चुनाव के लिए उम्मीदवारों के भाग्य ईवीएम में बंद होंगे. इस बार पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है. इस बार ग्राम पंचायत चुनाव में 2,016 पुरुष उम्मीदवार खड़े हैं तथा 2,395 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं. अभी ग्राम पंचायत चुनाव की हवा तेज है. आज तक उम्मीदवार व उनके समर्थकों ने प्रचार किया. अनेकों को आनेवाले समय में सरपंच पद दिखाई दे रहा है.

बुधवार की शाम प्रचार की तोपें शांत हो गई. राज्य चुनाव आयोग ने जिले की 532 ग्राम पंचायत में से 224 ग्राम पंचायत का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया. इसके लिए 23 से 30 दिसंबर तक नामांकन पत्र स्वीकार किए गए. उसके अंतर्गत उम्मीदवारी आवेदन दाखिल करने की अंतिम दिन तक कुल 6,135 उम्मीदवारी आवेदन दाखिल किए गए. 31 दिसंबर को आवेदन की छंटनी की गई. जिसमें 77 उम्मीदवारों के 98 आवेदन अ‍वैध हो गए थे. तथा 6,016 उम्मीदवारों के आवेदन वैध रहे. अंतिम दिन 1,316 उम्मीदवारों ने चुनाव मैदान से पीछे हो गए. अब 4,411 उम्मीदवार चुनाव मैदान में डटे हैं.  

चुनाव मैदान में उम्मीदवारों की संख्या 

तहसील            ग्रा.पं.      महिला            पुरुष

………………………………………………………………………….

तेल्हारा            32            313           256

अकोट            35           366           302

मुर्तिजापुर         27            292           242

अकोला          36            501           404

बालापुर          35            409           350

बार्शीटाकली     26            265            238

पातुर             23            249           224

…………………………………………………………………..

कुल            214           2395         2016

………………………………………………………………………