औरंगाबाद में भाजपा की तिरंगा पदयात्रा

    Loading

    औरंगाबाद. औरंगाबाद भाजपा (Aurangabad ‍BJP) के शहर इकाई की ओर से देश के आजादी के अमृत महोत्सव और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के जन्मदिन पर सेवा समर्पण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी दरमियान गांधी जयंती पर विधायक अतुल सावे (MLA Atul Save), भाजपा शहराध्यक्ष संजय केणेकर (Sanjay Kenekar) के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। शहर के पैठन गेट परिसर में स्थित लोकमान्य तिलक और स्वतंत्रता सेनानी गोविंद भाई श्रॉफ के प्रतिमा को अभिवादन कर तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। 

    फुलों से सजे वाहन पर भारत माता का फोटो लगाकर देश भक्ति पर गीत गाकर, ढोल ताशे और पटाखों की आतिषबाजी करते हुए तिरंगा पदयात्रा शहर के प्रमुख चौराहों से होते हुए शहागंज में स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास पहुंची। वहां भाजपा पदाधिकारियों ने देश भक्ति पर गीत बजाने के साथ ही वंदे मातरम, भारत  माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए गए। इस अवसर पर आयोजित एक सभा में भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया। मंच पर विधायक अतुल सावे, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बसवराज मंगरुले, प्रदेश सचिव प्रवीण घुगे, शहराध्यक्ष संजय केणेकर, पूर्व मेयर बापू घडामोडे, राजू शिंदे, राजेश मेहता, शिवाजी दांडगे उपस्थित थे।

    आज हम सब गांधी के विचार से देश में आगे बढ़ रहे हैं

    शहराध्यक्ष केणेकर ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार सहीं रुप से देश और विश्व में शांति और ग्रामीण परिसर में सफाई के साथ-साथ उस क्षेत्र के विकास को तरजीह  देनेवाले हैं। आज हम सब गांधी के विचार से देश में आगे बढ़ रहे हैं। विधायक अतुल सावे ने कहा कि महात्मा गांधी के सपने का भारत सही रुप से निर्माण करने का काम भाजपा द्वारा जारी है। जनता को अपेक्षित वाला भारत निर्माण करने का काम देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जारी है। प्रदेश सचिव प्रविण घुगे ने कहा कि सफाई का नारा महात्मा गांधी ने दिया था, लेकिन स्वच्छ भारत की संकल्पना, घर-घर स्वच्छता गृह निर्माण करना, गांव को लोटा मुक्त करने का काम भाजपा नेता और प्रधानमंत्री मोदी कर रहे है। 

    कार्यक्रम में इन्होंने लिया हिस्सा 

    भाजपा के शहर इकाई द्वारा निकाली गई पदयात्रा में भाजपा नेता जालिंदर शेंडगे, डॉ. उज्जवला दहिफले, अनिल मकरिए, सविता कुलकर्णी, एड. माधुरी अदवंत, प्रा. डॉ. राम बुधवंत, अमृता पालोदकर, राजेन्द्र साबले पाटिल, महेश मालवतकर, प्रा. गोविंद केन्द्रे, साधना सुरडकर, मनीषा मुंडे, राहुल नरोटे, मयुर वंजारी, बबन नरवडे, हाफिज शेख, दौलतखान पठान, सागर पाले, प्रवीण कुलकर्णी, सिध्दार्थ सालवे, दीपक बनकर, अजय शिंदे, अरुण पालवे, शंकर म्हात्रे, दीपक खोतकर, संजय खनाले, ललित माली, शाकेर राजा, बंटी हेकाडे, निलेश धारकर, अनिल वाणी, सलीम शेख, पंकज वैष्णव, सलीम सैयद, महेश मलेकर, गीता कापुरे, पंकज साखला, रुपाली वाहुले, छाया खजेकर, जयश्री दाभाडे आदि उपस्थित थे।