Sambhaji Nagar

Loading

छत्रपति संभाजीनगर. जिले के शिवुर व देवगांव रंगारी थाना क्षेत्र में स्थित खेत बस्तियों में देर रात डाका डालकर फरार होने के फिराग में निकले डकैतों की टोली को ग्रामीण अपराध शाखा व शिवुर थाना पुलिस धरदबोच ने में कामयाब हुई। 2 डकैत बड़ी आसानी से पुलिस के हत्थे चढ़़े थे, परंतु देर रात डाका डालकर फरार हुए 6 से 8 डकैत में से 5 डकैतों को पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद पकड़ा। डकैतों ने उन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे पीएसआई व एक पुलिस कर्मचारी पर चाकू से हमला भी किया, जिससे वे दोनों गंभिर रुप से घायल हुए। पुलिस ने मामले को गंभिरता को देखकर हवाई फायरिंग के अलावा एक डकैत पर अपनी सुरक्षा के लिए गोली भी चलायी। जिसमें एक डकैत भी गंभिर रुप से घायल हुआ है। डकैतों की टोली अहमद नगर जिले के कोपरगांव के पडेगांव निवासी है।

औरंगाबाद ग्रामीण के एसपी मनीष कलवानिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब 11.30 बजे शिवुर पुलिस थाना क्षेत्र के साकेगांव शिवार के निकट एक खेत बस्ती पर हथियारों से लेस डकैतों ने हमला किया। खेत बस्ती पर सो रहे एक वृध्द पति-पत्नि की जोरदार  पीटाई कर 50 हजार रुपए से अधिक का माल लूटा, और वहां से चलते बने। इधर, इस घटना की जानकारी शिवुर थाना पुलिस को मिलते ही पुलिस कुछ समय में ही घटनास्थल पहुंचकर डकैतों की  जानकारी ली। उधर, पुलिस ने इस घटना की जानकारी मिलते ही परिसर के क्षेत्र में नाकाबंदी शुरु की। इसी दरमियान डकैतों ने देवगांव रंगारी थाना क्षेत्र के कानडगांव शिवार के खेत बस्ती पर दूसरा हमला कर वृध्द पति-पत्नि के अलावा उसके  बेटे व बहु की पीटाई कर लैपटॉप, मोबाईल व अन्य ऐसा करीब 2 लाख  80 हजार का माल लूटा फरार हुए।

डाका डालने वाहन को किया था मोडीफाय

एसपी कलवानिया ने बताया कि डाका डालने कोपरगांव से  निकले डकैतों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए डाका डालने के लिए जिस वाहन का इस्तेमाल किया था, उसे मोडीफाय किया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पहली बार इस तरह वाहन को मोडीफाय को किया हुआ पाया।इधर, पुलिस को डाके की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पुलिस ने डकैतों को पकडने के लिए जाल बिछाया था। उधर, शिवुर पुलिस ने देर रात पोखरी नाका परिसर में  डकैतों का पिछा कर उनके वाहन को रुकवाया। तभी उसमें सवार 5 से 8 डकैत फरार हुए थे, जबकि 2 पुलिस के हत्थे देर रात चढ़े।

फरार डकैतों ने किया पुलिस पर हमला

औरंगाबाद ग्रामीण के एसपी मनीष कलवानिया ने बताया कि देर रात पोखरी नाका से फरार हुए डकैतों को पकडऩे के लिए पुलिस ने रात भर देवगांव रंगारी व शिवुर थाना क्षेत्र में कोम्बिंग ऑपरेशन चलाया। इसी दरमियान पुलिस को जानकारी मिली कि फरार डकैत वैजापुर थाना क्षेत्र के जानेफल शिवार में स्थित मका के खेत में छुपे हुए है। इसी जानकारी पर पुलिस ने उस परिसर में जाल बिछाते ही डकैतों ने क्रुरता से पुलिस पर हमला शुरु किया। जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी। पुलिस ने डकैतों को शरण आने के लिए अपील करने पर उन्होंने पुलिस कर्मियों पर हमला शुरु किया। वहां उपस्थित गांव वालों पर भी डकैतों ने पत्थर बाजी शुरु की।

डकैतों के उग्र रुप के चलते शिवुर थाना के पीएसआई दुलत ने पहले हवा में फायरिंग की। इसी दरमियान डकैतों ने पुलिस कांस्टेबल निकम व पीएसआई भगतसिंह दुलत पर चाकू से  हमला किया। जिससे यह दोनों गंभिर रुप से घायल हुए। उधर, पीएसआई दुलत द्वारा की गई फायरिंग में एक डकैत घायल हुआ है। जिसे इलाज के लिए सरकारी घाटी अस्पताल में भरती कराया गया है। पुलिस की फायरिंग में घायल हुए डकैत की पहचान 23 वर्षिय अमित उर्फ अमी खान कागद चव्हाण निवासी कोपरगांव जिला अहमद नगर के रुप में की गई है। एसपी कलवानिया ने आशंका जताते हुए कहा कि इस टोली करीब 10 तक सदस्य हो सकते है। डकैतों की टोली में 2 से 3 डकैत फरार होने की आशंका एसपी ने जताई।पुलिस ने डकैतों से तलवार, चाकू, कटर आदि हथियार जप्त किए।