Aurangabad Crime

    Loading

    औरंगाबाद : शहर के बीचो बीच स्थित हिमायत बाग (Himayat Bagh) में गुरुवार की दोपहर एक 22 वर्षिय युवक की क्रुरता से हत्या (Brutal Murder) करने का मामला सामने आया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस हत्यारों को पहचानने में जूटी थी। घटना के बाद मृतक का एक करीबी मित्र फरार होने की जानकारी पुलिस सूत्रों से मिली है। हत्या किए गए युवक की पहचान 22 वर्षिय कृष्णा शेषराव जाधव के रुप में हुई। हिमायत बाग में युवक की क्रुरता से हत्या करने  की घटना सामने आने पर शहर में सनसनी फैली है। 

    शहर के बेगमपुरा थाना क्षेत्र में स्थित हिमायत बाग परिसर में  लकड़ी के दरवाजे के निकट दोपहर सवा बारह से 2 बजे के दरमियान एक  युवक की अज्ञात हत्यारे ने गला चिरकर  क्रुरता से  हत्या करने की जानकारी पुलिस को मिली। जानकारी मिलने पर बेगमपुरा  पुलिस ने घटना स्थल का दौरा किया। जांच के बाद पुलिस काफी देर तक युवक की पहचान करने में हाथ पैर मार रही थी। शाम को पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त  युवक टीवी सेंटर परिसर का निवासी है। उसकी पहचान 22 वर्षिय कृष्णा शेषराव जाधव के रुप में हुई। पुलिस ने मामले को गंभीरता  से लेकर जांच शुरु की है। इस घटना के बारे में मृतक के पिता शेषराव गोविंदराव जाधव द्वारा दी शिकायत पर अज्ञात हत्यारे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद कृष्णा का एक करीबी मित्र फरार है।  जबकि, पुलिस ने इस घटना को लेकर एक संदिग्ध को अपने कब्जे में लिया है।

    हिमायत बाग में सुरक्षा रक्षक की सख्त जरुरत 

    हिमायत बाग में सुबह 7 से 10 बजे तक लोग मॉर्निंग वॉक के लिए आते है। उसके बाद वहां सन्नाटा छाया रहता है। हिमायत बाग मराठवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के अधिन है। वहां कार्यरत अधिकारी और कर्मचारी दिन भर अपने काम में मग्न रहते  हैै। इधर, हिमायत बाग के दोनों गेट पर पिछले कुछ माह से सुरक्षा रक्षक तैनात थे। हिमायत बाग प्रशासन ने तीन माह पूर्व सुरक्षा रक्षक हटा दिए। आज हिमायत बाग में सुरक्षा रक्षक तैनात होता तो शायद युवक की जान बच जाती। हिमायत बाग में सुबह 10 बजे के बाद कॉलेज के युवक-युवतियां घूमने आती है। कई युवक/युवतियां वहां खुले आम गंदी हरकते करती है। इस ओर ना पुलिस प्रशासन का ध्यान है, और ना ही हिमायत बाग प्रशासन का। हिमायत बाग परिसर में इससे पूर्व भी कई हत्याएं की घटनाएं घटी है। इन घटनाओं को पुलिस और हिमायत बाग प्रशासन ने गंभीरता से लेकर सुबह 10 बजे के बाद आनेवाले युवक-युवतियां पर रोक लगाने की सख्त जरुरत है।