Road Accident
प्रतीकात्मक तस्वीर

Loading

बुलढाणा: बुलढाणा (Buldhana) जिले में एक भयानक हादसा (Accident) हो गया। इसकी जानकारी हाल ही में सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रेवल्स ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी है, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार रात करीब 12 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर वडनेर गांव के पास हुई। आइए जानते है पूरी खबर 

मृत युवकों के नाम स्वप्निल करणकार (उम्र 27 वर्ष, निवासी जलगांव खानदेश), गोपाल शालिक राणे (उम्र 34 वर्ष, निवासी वरद तालुका भुसावल), आकाश राजू अखाडे हैं। भाई दूज के दिन इन 3 युवकों की मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में शोक जताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे नेशनल हाईवे नंबर 6 पर बाइक चला रहा था। वहीं ट्रैवल्स पूरी रफ्तार से यात्रियों को मलकापुर से नांदुरा तक ले जा रही थी। इसी दौरान वडनेर गांव के पास ट्रेवल्स ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। 

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। मृत युवकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए मलकापुर के एक अस्पताल में भेज दिया है। इस संबंध में ट्रैवल्स चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आए दिन हो रहे हादसे समस्या का कारण बनते जा रहे है।