एक दूसरे के गले मिलकर सोत्साह से मनाई ईद, जिले भर में रहा धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का माहौल

    Loading

    • जिले के ईदगाहों पर अदा हुई नमाज

    चंद्रपुर. इस्लाम के पवित्र त्यौहारों में से एक मीठी ईद अर्थात ईद उल फितर का त्यौंहार आज मंगलवार को सोत्साह से मनायी गयी. सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी. सुबह में ईदगाहों पर पहुंचकर मुस्लिम अनुयायियों ने ईद की विशेष नमाज अदा की. पिछले दो वर्ष में कोरोना संकट के कारण ईद की नमाज ईदगाहों पर अदा नहीं हो पायी थी. इसके चलते इस बार सभी में ईद को लेकर काफी खुशी देखने को मिली. ईदगांहों में एकत्रित होकर मोमीन भाईयों ने ईद उल फितर की नमाज अदा कर अल्लाह से अपने परिवार और नाते रिश्तेदारों और देशवासियों के लिए अमन, शांति और खुशीयों की दुआ मांगी. 

    चंद्रपुर शहर में पांच प्रमुख ईदगाहों नागपुर रोड पर स्थित जनता कालेज के पास का लश्करी ईदगाह, पठानपुरा गेट के बाहर स्थित जम्मनजट्टी दरगाह की ओर जानेवाले मार्ग पर स्थित पठानपुरा ईदगाह, बगड खिडकी परिसर स्थित  गुप्त मस्जिद ईदगाह, रहेमतनगर बिनबा गेट  स्थित  शाही ईदगाह, इंदिरानगर स्थित मक्का मस्जिद ईदगाह मे ईद की नमाज अदा की गई. 

    इस मौके पर जहां एक ओर मुस्लिम भाई ईद की नमाज अदा कर एक दुसरे के गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी वहीं  विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेतागण, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाएं दी. 

    चंद्रपुर शहर अमन और शांती के लिए जाना जाता है. यहां हर धर्म, जाति समुदाय के लोग आपस में मिलकर हर त्यौहार मनाते है. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनता कॉलेज के सामने की लक्ष्करी ईदगांह पर नमाज अदा करने के पश्चात जिलाधीश अजय गुल्हाने, एसपी अरविंद सालवे, विधायक किशोर जोरगेवार, एसडीपीओ, रामनगर पुलिस स्टेशन के पीआई, शांतता कमेटी के सदस्य सदानंद खत्री, पार्षद पप्पु देशमुख तथा अन्य सदस्यों ने मुस्लिम भाईयों को गुलाब के फुल देकर ईद की शुभकामनाएं दी. प्रशासकीय अधिकारीयों ने छोटे बच्चों को ईद की शुभकामनाएं दी. तत्पश्चात सभी ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की बधाईयां दी. ईद के मौके पर मोमीनों ने घरों में मीठी सेवईयों से एक दुसरे का मुह मीठा कर खुशीयां बाटी जा रही थी. 

    इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासकीय अधिकारी, मनपा अधिकारी व पदाधिकारी ईदगाह पर मुस्लिम भाईयों को ईद की शुभकामनाए देने पहुचे थे. देर शाम तक मुस्लिम भाईयों के शीर खुरमा खिलाकर एक दुसरे के गले लगकर शुभकामनाए मनाने का कार्यक्रम चलता रहा.

    रमजान ईद यह त्योहार बंधुता बढानेवाला त्योहार – डॉ. गुलवाडे

    चंद्रपुर शहर के जलनगर वार्ड में महाराष्ट्र विधीमंडळ लोकलेखा समिति प्रमुख विधायक मुनगंटीवार के मार्गदर्शन में पूर्व पार्षद शितल आत्राम की अगुवाई में ईद के उपलक्ष्य में शेवई व मिठाई का वितरण किया गया. 

    इस समय भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मंगेश गुलवाडे ने जलनगर के अक्सा मस्जिद के मौलाना अख्तर रजा व हाजी अब्दुल खालीक का शाल व गुलदस्ता देकर सत्कार किया. मिठाई वितरण कार्यक्रम में भाजपा महानगर कोषाध्यक्ष प्रकाश धारने, अनु.जनजाति मोर्चा के महामंत्री किशोर आत्राम, महामंत्री ब्रिजभूषण पाझरे, सुभाष कासनगोट्टूवार, राहुल घोटेकर, अनु.जनजाति मोर्चा महानगर अध्यक्ष धनराज कोवे, मंडल अध्यक्ष रवी लोणकर, महानगर सचिव राकेश बोमनवार, रामकुमार आकेपल्लीवार, मुस्तक खान पठाण, शेख अन्वर, सय्यद अतिक, गुड्डू खान आदि उपस्थित थे. 

    कांग्रेस का आइस्क्रीम वितरण 

    चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी का आयोजन 

    रमजान ईद के उपलक्ष्य में चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से मुस्लिम बांधवों को गुलाबपुष्प देकर शुभकामनाएं दी गई.  मुस्लिम बांधवानें ने 30 दिन के रोजा के पश्चात मंगलवार को ईद के उपलक्ष्य में ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा की. कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारीयों ने पठाणपुरा ईदगाह व जामा मस्जिद में आए सभी मुस्लिम बांधवों का गुलाबपुष्प देकर शुभकामनाएं दी. व ऑइस्क्रीम का वितरण किया. 

    इस समय चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रितेश (रामू) तिवारी के अलावा चंद्रपुर शहर जिला कांग्रेस कमिटी, युवक कॉंग्रेस, महिला काँग्रेस, ओबीसी विभाग, अनुसूचित जाति विभाग, इंटक काँग्रेस, अल्पसंख्यांक विभाग, सेवादल, किसान सेल,  उत्तर भारतीय सेल समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ते उपस्थित थे. 

    चंद्रपूर शहर के इंदिरानगर मक्का मस्जिद ईदगाह नुरानी क़ब्रस्तान के पास ईद की नमाज मौलाना अबुल कलाम साहब ने पड़ाई. सभी मुस्लिम भाईयो ने देश मे अमन शांती कायम रहे इसकी लीये दुआँ भी की गई.