cm shinde
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे

Loading

महाराष्ट्र: मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सरकार ने आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस बात का फैसला करते हुए इसमें शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ अन्य दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है। इस बैठक में राष्ट्रवादी कांग्रेस के सभी गुट, भाजपा, मनसे सहित उद्धव ठाकरे  को भी बुलाया गया है। हालांकि इस बैठक में उद्धव ठाकरे के शामिल होने या नहीं होने पर कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है।

उधर मराठा आरक्षण को लेकर मराठी नेता मनोज जरांगे पाटिल का आंदोलन जारी है। राज्य सरकार  भी नए GR में अब किसी तरह का सुधार करने के मूड में नहीं दिखाई दे रही है। सरकार का कहना है कि मराठा आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मजबूती के साथ अपनी बात रखी जाएगी। मराठवाड़ा के मराठा समाज को कुणबी प्रमाण पत्र देने के निर्णय लेने के बाद भी मनोज जरांगे पाटिल ने अपना आंदोलन खत्म नहीं किया।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार से GR में वंशावली की शर्तों में बदलाव करने के पक्ष में नहीं है। सरकार का भी कहना है कि मामला सुप्रीम कोर्ट में होने के कारण सरकार के हाथ बंधे हुए हैं।