corona
File Photo

    Loading

     मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना (Maharashtra Corona) के तीसरे लहर की रफ़्तार कम हो रही है। यहां रविवार को 9,666 नए कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए, जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 78,03,700 पर पहुंच गई। जबकि 66 मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,43,074 पर पहुंच गई है। 

     स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि, एक दिन में कुल 25,175 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई, जिससे इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या 75,38,611 पर पहुंच गई है। राज्य में अब 1,18,076 मरीज कोविड-19 के उपचाराधीन हैं। वहीं राहत की बात यह है कि,  राज्य में रविवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का कोई नया मामला नहीं आया है। अभी तक राज्य में इस वेरिएंट के 3,334 मरीज संक्रमित पाए गए हैं।  

    मुंबई में कोरोना के 536 नए मामले, एक की मौत 

    मुंबई में संक्रमण के 536 नए मामले और तीन मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या 10,50,455 पर पहुंच गई और मृतकों की संख्या 16,661 पर पहुंच गयी।  बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने एक बयान में कहा कि दिन के दौरान मिले 82 प्रतिशत मामलों में बीमारी के लक्षण नहीं पाए गए।