आरोप-प्रत्यारोप- थम नहीं रही जलगांव की राजनीति, गुलाब राव ने फिर खडसे पर साधा निशाना

    Loading

    जलगांव : जलगांव (Jalgaon) की राजनीति में वर्तमान में जलापूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल  और  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एकनाथ खडसे के बीच जबरदस्त टकराव चल रहा है। कुछ दिनों पहले गुलाबराव पाटिल ने एकनाथ खडसे को ‘डाकू’  कहा था। इस पर एकनाथ खडसे ने ‘चोरों को तो सारे नजर आते हैं चोर ऐसा उल्लेख किया था।  दोनों नेताओं के बीच टीका-टिप्पणी के बीच सत्र आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर शुरु हो गया है। दोनों ही नेताओं के बीच एक-दूसरे के खिलाफ बोलने का एक भी मौका नहीं चूक रहे हैं, ऐसा ही कुछ गुलाब राव पाटिल तथा एकनाथ खडसे के छिड़ी जंग से साफ हो गया है।  

    गुलाबराव पाटिल को स्थानिक स्वराज्य संस्था के चुनाव के बारे में सवाल पूछे जाने पर किसी का नाम लेते हुए एकनाथ  खडसे पर परोक्ष रूप से हमला किया। हर राजनीतिक दल में नारद है, इसी तरह जलगांव जिले में महाविकास आघाडी में शामिल दलों में भी नारद हैं। पार्टी में नारद हैं, उन्हें संभाला तो जलगांव जिले के आगामी काल में होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव  महाविकास आघाडी के रूप में ही लड़े जाएंगे, ऐसा गुलाबराव पाटिल ने कहा। बोदवड नगर पंचायत चुनाव का उदाहरण सामने रखते हुए गुलाबराव पाटिल ने  एकनाथ खडसे पर ही निशाना साधा।

    महाविकास आघाड़ी के बैनर तले चुनाव लड़ना मुश्किल नहीं होगा

    गुलाबराव पाटिल रविवार को जलगांव आए थे। वे यहां के अजिंठा विश्रामगृह में  रूके और  पत्रकारों से बातचीत की। जलगांव जिले में होने वाले स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव में शिवसेना अपने बूते पर लड़ेगी या महाविकास आघाडी बनाकर लड़ेगी, ऐसा सवाल गुलाबराव पाटिल से पूछे जाने पर गुलाबराव पाटिल ने उपरोक्त जवाब दिया। स्थानीय स्वराज्य संस्था के चुनाव महाविकास के रूप में हम एक साथ आकर लड़ने की कोशिश करेंगे, अगर तीनों दलों के मन एक हुए तो महाविकास आघाड़ी के बैनर तले चुनाव लड़ना मुश्किल नहीं होगा।  

    शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था

    हाल ही में हुए चुनाव में महाविकास आघाडी ने अपने बैनर पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था। जलगांव जिले के बोदवड नगर पंचायत के चुनाव में  महाविकास आघाडी में शामिल राजनीतिक दलों में से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी तथा शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था, लेकिन यह कहा जा रहा है कि आगामी चुनाव में वरिष्ठ स्तर पर जो आदेश महाविकास आघाडी में शामिल सभी दलों को स्वीकार करना होगा, ऐसी मंशा गुलाबराव पाटिल ने व्यक्त की।  राज्य में हाल ही में हुए चुनाव परिणामों पर ध्यान दिया जाए तो 108 नगरपालिकाओं में केवल 9 नगरपालिकाओं में ही भाजपा का नगराध्यक्ष हुआ तो अन्य सभी नगर पालिका में महाविकास आघाडी के नगराध्यक्ष हुए हैं, ऐसा भी गुलाबराव पाटिल ने कहा।