सांसद सुभाष भामरे का शिवसेना पर निशाना, कहा-हिंदुत्व के साथ विश्वासघात करने वालों को मिली सजा

    Loading

    -वाहिद काकर

    धुलिया: सांसद डॉ. सुभाष भामरे (MP Dr. Subhash Bhamre) ने  कहा की  तीन दलों की सरकार से  प्रदेश की जनता और नेता तंग आ चुके हैं। जनता अब बदलाव चाहती है। इस विधान परिषद चुनाव (MLC Election) में बीजेपी (BJP) ने जीत का परचम लहराया है। शिवसेना (Shiv Sena) के मंत्री एकनाथ शिंदे ने असंतोष व्यक्त कर महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार को जोर का धक्का दिया है, अब गठबंधन सरकार को सत्ता से उतरने का समय आ गया है।  हिंदुत्व (Hindutva) के साथ विश्वासघात करने वालों को उसका फल मिल गया है। 

    प्रदेश में बीजेपी के सभी पांच विधायकों की  जीत पर महानगर बीजेपी ने गुरु-शिष्य स्मारक के पास रैली की। इस अवसर पर उन्होंने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। इस मौके पर सांसद भामरे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी ने विधान परिषद चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है। जनता अब  बीजेपी के साथ है।  

    जल्द ही दिखेगा बदलाव

    सांसद भामरे ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गठबंधन में असंतोष पनप रहा था। जिसके चलते सूबे का विकास थमा हुआ था। राज्य की जनता परिवर्तन और कल्याणकारी राज्य चाहती  हैं। गठबंधन सरकार से न सिर्फ उसके  विधायक,  बल्कि जनता से भी तंग आ चुकी है। हिंदुत्व के साथ विश्वासघात करने वालों को उसका फल मिल गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार को  अब बर्खास्त कर दिया जाएगा। हम अगले दो दिनों में सभी बदलाव देखेंगे।  इस समय पूर्व विधायक  राजवर्धन कदमबांडे, पूर्व मेयर चंद्रकांत सोनार, डिप्टी मेयर अनिल नागमोती , पार्षद हीरामन गवली, अमोल मा सूले, विजय पच्छापुरकर, चंद्रकांत गुजराती, यशवंत येवलेकर आदि सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।