मराठा आंदोलनकारियों की मांग, भगवान विट्ठल की कार्तिकी महापूजा उपमुख्यमंत्री नहीं बल्कि जरांगे पाटिल के हाथ से हो

Loading

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र (Maharashtra) में भगवान विट्ठल (Vitthal) का पंढरपुर (Pandharpur) मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। हर साल यहां उपमुख्यमंत्री (Deputy Chief Minister) के हाथ से कार्तिकी पूजा करने की यहां परंपरा है, लेकिन अब मंदिर समिति भी समस्या में पढ़ गई है। समिति के सामने बड़ा सवाल है कि कार्तिकी महापूजा में दोनों उपमुख्यमंत्रियों में से किसे बुलाया जाए। इस बता को लेकर पुरे महाराष्ट्र में चर्चा हो रही है। 

ऐसे में अब सामने आ रही खबर के मुताबिक, मराठा क्रांति मोर्चा ने मांग की है कि यह कार्तिकी महापूजा मराठा प्रदर्शनकारी मनोज जरांगे पाटिल (Manoj Jarange Patil) और उनकी पत्नी द्वारा की जानी चाहिए। मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक रामभाऊ गायकवाड ने यह मांग की है। 

जैसा की हमने आपको बताया कि कार्तिकी विट्ठल की आधिकारिक महापूजा उपमुख्यमंत्री द्वारा की जाती है। हालांकि, इस बार दो उपमुख्यमंत्री होने के कारण मंदिर समिति इस दुविधा में है कि महापूजा में किसे आमंत्रित किया जाए। हालांकि, पूरे मराठा समुदाय ने उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई आधिकारिक महापूजा का विरोध किया है। 

महापूजा की समस्या को हल करने के लिए यह मांग की गई है कि यह महापूजा मनोज जरांगे पाटिल द्वारा की जानी चाहिए। मराठा क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक रामभाऊ गायकवाड ने यह मांग की है। अब सबकी नजर इस पर है कि मंदिर प्रशासन इस पर क्या फैसला लेता है। क्या वास्तव में यह पूजा मनोज जरांगे पाटिल के हाथ से होगी। 

इस बीच, चूंकि महाराष्ट्र में दो उपमुख्यमंत्री हैं, इसलिए अब इस बात पर चर्चा हो रही है कि कार्तिकी महापूजा में कौन आएगा। इसमें अजित पवार का नाम सबसे आगे है। कहा जा रहा है कि इस साल कार्तिकी महापूजा में उपमुख्यमंत्री अजित पवार शामिल होंगे। लेकिन मंदिर प्रशासन ने अभी तक इस संबंध में कोई खुलासा या स्पष्टीकरण नहीं दिया है। ऐसे में अब यह देखना होगा की आखिर  इस कार्तिकी महापूजा में दोनों उपमुख्यमंत्री में से कौन आएगा। या फिर मनोज जरांगे पाटिल को बुलाया जाएगा यह देखना दिलचस्प होगा।