MUMBAI LOCAL TRAIN
Representative Image

    Loading

    मुंबई. ‘ब्रेक द चेन’ के अंतर्गत राज्य सरकार की तरफ से लगाए गए कठोर प्रतिबंध (Restrictions) अब चरणबद्ध तरीके से शिथिल किया जा रहा है। संक्रमण दर और ऑक्सीजन बेड (Oxygen Bed) की उपलब्धता के आधार पर यह प्रतिबंध उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए नये आंकड़े के अनुसार मुंबई और उपनगरों में कोरोना संक्रमण की दर 3.79 तक आ गई है। इसलिए मुंबईकरों का ध्यान लोकल शुरु करने पर लगा हुआ है। राज्य सरकार के साथ हुई समीक्षा बैठक के बाद बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने यह जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई के लेवल-2 में आने के बाद ही लोकल ट्रेन (Local Train) शुरु करने पर विचार किया जाएगा।

    बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने बताया कि लोकल शुरु होने पर सबसे पहले महिलाओं को प्रमुखता दी जाएगी। बाद में चरणबद्ध तरीके से आम जनता के लिए लोकल के दरवाजे खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अनुमति देने के बाद क्या परिणाम मिलता है उसको ध्यान में रख कर ही जनता के लोकल में अनुमति दी जाएगी।

    …तो निश्चित ही लेवल-2 पर विचार करेंगे

    मुंबई की आज की जो परिस्थिति है उसके अनुसार लेवल-3 में है। इसे लेवल-2 में लाने का प्रयास किया जा रहा है। अगले शुक्रवार तक स्थिति में और सुधार होकर संक्रमण दर 3.79 पर आया है। संक्रमण की दर 2.5 पर और मरीजों की संख्या 500 के नीचे आती है तो निश्चित ही लेवल-2 पर विचार करेंगे।

    मुंबई में 23.56% ऑक्सीजन बेड उपयोग में 

    राज्य के आपदा प्रबंधन, मदद व पुनर्वसन विभाग ने नये आंकड़े जारी किए हैं। उसके अनुसार राज्य भर में अभी 16,570 ऑक्सीजन युक्त बेड पर मरीज हैं। यह संख्या लगातार कम हो रही है। मुंबई में 23.56% ऑक्सीजन बेड उपयोग में हैं। मुंबई में कोरोना संक्रमण की दर 3.79 फीसदी नीचे आई है।पिछले वर्ष भी मुंबई में कोरोना संक्रमण की दर नीचे आई थी।