shah-pawar-shinde
File Pic

Loading

नई दिल्ली/मुंबई: जहां एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) इन दिनों महाराष्ट्र (Maharashtra) के 2 दिनों के दौरे पर हैं। हालाँकि अमित शाह (Amit Shah) का दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज है। हालाँकि ऐसा नहीं है कि, सिर्फ कांग्रेस नीत INDIA में सीट बंटवारे को लेकर पेंच है। बल्कि यही कहानी आब NDA में भी देखने को मिल रही है। खासकर महाराष्ट्र में तो यह मामला गृहमंत्री शाह के लिए ‘सरदर्द’ साबित हो रहा है।  

शिंदे-पवार अड़े जीद पर 

दरअसल लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर महाराष्ट्र में शिवसेना-बीजेपी (Shiv Sena-BJP) और NCP गठबंधन (NCP Alliance) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर गजब पेंच फंसा है। सूत्रों की मानें तो, महाराष्ट्र सरकार में सहयोगी अजित पवार गुट (Ajit Pawar Faction) और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) गुट ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं। यहां 10 सीटों पर तो बात नहीं बन पा रही है। बता दें कि, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) 22, एनसीपी (अजित पवार गुट) ने 10 सीटों पर दावेदारी की है। जबकि खुद BJP इस बार 30 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। बता दें कि महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं। इनमें से 10 सीटों को लेकर मामला अभी भी फंसा हुआ है।

ऐसा है BJP का सीट शेयरिंग का फॉर्मूला

सूत्रों का यह भी कहना है कि, आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर BJP की तरफ से सीट शेयरिंग के लिए 30-12-6 का फॉर्मूला सुझाया गया है। इनमें से 30 सीटों पर BJP अपने कैंडिडेट उतारेगी। शिवसेना शिंदे गुट के लिए 12 सीटें और NCP अजित पवार गुट के लिए 6 सीटें छोड़ी गई हैं। जबकि शिवसेना शिंदे गुट 22 और NCP अजित पवार गुट 10 सीटों का दावा करती हैं। इनमें से कल्याण, दक्षिण मुंबई, रत्नागिरी, शिरूर, अमरावती, संभाजीनगर नगर, हिंगोली, नासिक, रामटेक और मावल सीटों को लेकर मतभेद है। ऐसे में अब यह देखना रोचक होगा कि, क्या अमित शाह गठबंधन के बीच सीट शेयरिंग का यह फॉर्मूला कुशलता से ‘फिट’ करवा पाएंगे या नहीं।