File Photo
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में ओमिक्रॉन (Omicron) का खतरा बना हुआ है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में आज 6 और ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 4 मरीज मुंबई में मिले। जबकि, जबकि पुणे ग्रामीण और पिंपरी चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला है। राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित कुल 54 मरीज सामने आ चुके हैं।

    राज्य स्वास्थ्य विभाग (Health Department of Maharashtra) के मुताबिक राज्य में मिले 6 नए मरीजों में से 4 मरीज मुंबई एयरपोर्ट पर हुए जांच में मिले हैं। जिनमें से 1 मरीज मुंबई का निवासी है, जबकि 2 मरीज कर्नाटक और 1 मरीज औरंगाबाद से हैं। चारों मरीजों में से 2 की तंजानिया और अन्य 2 की इंग्लैंड की ट्रेवल हिस्ट्री है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि चारों लोगों ने कोरोना की वैक्सीन ली हुई और एसिम्टोमैटिक। सभी को मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में आइसोलेशन में रखा गया है। चारों मरीजों की उम्र 21 वर्ष से 57 वर्ष है और उनमें से 2 महिलाएं शामिल हैं।

    वहीं आज मिले नए ओमिक्रॉन संक्रमितों में एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। यह पुणे जिले के जुन्नर का रहनेवाला है और दुबई के यात्रियों के निकट संपर्क में है। यह बच्चा एसिम्टोमैटिक है। यानी इसमें कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं।

    उधर, पिंपरी चिंचवड नगर निगम क्षेत्र में एक 46 वर्षीय व्यक्ति में ओमिक्रॉन वायरस की पुष्टि हुई है। उनकी मिडल ईस्ट की ट्रेवल हिस्ट्री है। मरीज में हल्के लक्षण हैं और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि मरीज ने कोरोना की वैक्सीन ली हुई है।

    मुंबई – 22*

    पिंपरी चिंचवड़ – 11

    पुणे ग्रामीण – 7

    पुणे शहर – 3

    सतारा – 3

    कल्याण डोम्बिवली – 2

    उस्मानाबाद – 2

    नागपुर – 1

    लातूर – 1

    वसई विरार – 1

    बुलढाणा – 1

    राज्य में 902 नए मामले, 9 मौतें

    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 902 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 09 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 66,49,596 और मृतकों की संख्या 1,41,349 हो गई है। इसके अलावा 767 लोग कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। राज्य में अब तक 64,97,500 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। फिलहाल में राज्य में 7,068 एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

    वहीं मुंबई में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 336 नए मामले सामने आए हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है। वहीं शहर में 24 घंटे के भीतर 201 लोग कोरोना मुक्त होकर अपने घर लौटे हैं। फिलहाल शहर में 2,081 सक्रिय मरीज है।