Representative Photo
Representative Photo

    Loading

    महाराष्ट्र: अंधश्रद्धा के चलते कब क्या हो जाएं यह कोई नहीं बता सकता है। आये दिन महाराष्ट्र में अपराध की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इसे में इन दिनों नासिक (Nashik) जिले में भी अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं, हाल ही में शर्ट चोरी करने करने के आरोप में एक शख्स को बेरहमी से पीटा गया है, ऐसे में और एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। ढोंगी बाबा ने महिला के शरीर में दैवीय शक्तियां होने का झांसा दिया इसके बाद उस एक महिला को बार-बार प्रताड़ित किया, और शारीरिक संबंध बनाया। नासिक के उपनगरीय इलाके में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में ढोंगी बाबा समेत तीन अन्य के खिलाफ उपनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आइए जानते है पूरी खबर.. 

    दैवीय शक्तियों का झांसा देकर किया सेक्स 

    आपको बता दें कि आरोपी का नाम विष्णु काशीनाथ वारुंगसे उर्फ ​​देवबाबा है। उसने एक महिला की सहमति के बिना उसके आवास और अन्य स्थानों पर बार-बार यौन उत्पीड़न किया। उसने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने महिला में दैवीय शक्तियां होने का नाटक किया। साथ ही पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने महिला को घर खरीद कर देने का झांसा देकर करीब 5 लाख रुपये ठग लिए। 

    पुरे परिवार के खुलफ़ मामला दर्ज 

    चूंकि इस पूरी घटना में विष्णु काशीनाथ वारुंगसे उर्फ ​​देवबाबा की पत्नी, बेटा और बेटी भी शामिल हैं, इसलिए देवबाबा के साथ उनकी पत्नी सुनीता विष्णु वारुंगसे, उमेश विष्णु वारुंगसे और देवबाबा की बेटी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उपनगर पुलिस वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नीलेश मैनकर के मार्गदर्शन में आगे की जांच कर रही है। फ़िलहाल इस घटना से नाशिक में सनसनी मची हुई है।