MAHARASHTRA-RAIN
महाराष्ट्र में बारिश

Loading

महाराष्ट्र: एक-दो दिन में तापमान में गिरावट आई है और महाराष्ट्र (Maharashtra) में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में अब महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश (Rain) का संकट खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र में कुछ हिस्सों में बारिश होने के संभावना जताई जा रही है। अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से महाराष्ट्र में भारी बारिश का अनुमान है। आइए जानते है कहा होगी बारिश… 

आज बुधवार सुबह से कोल्हापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भारी बारिश हुई। मंगलवार से कोल्हापुर जिले में बारिश के लिए अनुकूल माहौल बन गया। आज यानी बुधवार सुबह कोल्हापुर में गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई। जब ऐन खरीफ सीजन की फसलें कटने वाली हैं तो बेमौसम संकट आने से किसान की चिंता बढ़ गई है। 

महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश

इस बीच मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र के कई जिलों में बेमौसम बारिश होगी। मौसम विभाग ने भी किसानों से खरीफ फसलों की देखभाल करने की अपील की है। सोमवार को अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बना। इसलिए हवा की चक्रीय स्थिति बन गई है। 

अगले 24 घंटे में बारिश 

आपको बता दें कि इस समय केरल और तमिलनाडु राज्य में बारिश बढ़ गई है। यह स्थिति पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए दक्षिण-पूर्व और निकटवर्ती पूर्व-मध्य अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप अगले दो से तीन दिनों में कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की गई है।

मराठवाड़ा और विदर्भ में भी बारिश 

पुणे मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक सतारा, सांगली, कोल्हापुर, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी में हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके अलावा मौसम विभाग ने कहा है कि मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में भी बारिश होगी। इसलिए, महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में कम ठंड का अनुभव होगा क्योंकि कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे।