shinde

    Loading

    नई दिल्ली. श्रद्धा मर्डर केस (Shrdhha Murder Case) की जांच अब और भी तेज हो गई है। वहीं अब महाराष्ट्र (Maharashtra) की शिंदे सरकार (Shinde Goverment) ने श्रद्धा हत्याकांड मामले से प्रेरित होकर अब एक बड़ा फैसला किया है। जानकारी के अनुसार, अब महिला आयोग और बाल विकास मंत्रालय एक ऐसा स्काड बनाएगा, जो घर से झगड़ा करके भागी लड़कियो के बारे में परिवार से डिटेल्स लेगा और उन लड़कियो से संपर्क करने की कोशिश करेगा। इसके अलावा, उन्हें जरुरी सहायता और समुचित सुरक्षा दोनो ही प्रदान करेगा।

    गौरतलब है कि, आज श्रद्धा मर्डर केस (Shrdhha Murder Case) की जांच अब और भी तेज होते दिख रही है। दरअसल आज पुलिस की स्पेशल टीम, गुरुग्राम (Gurugram) के जंगल में पहुंची और यहां मेटल डिटेक्टर की मदद से सबूतों की पुरजोर तलाशी कर रही है। बता दें कि दिल्ली स्थित महरौली के आस-पास के जंगल में इंसानी हड्डियां पहले ही मिल चुकी हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, आरोपी आफताब के घर से हथियारनुमा नुकीली चीज भी बरामद हुई है।

    वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार, श्रद्धा की बॉडी काटने के लिए हेवी शार्प कटिंग वेपन्स का इस्तेमाल हुआ था। उधर, दिल्ली पुलिस की सख्ती से हो रही पूछताछ में आफताब भी अब सच बोलने में मजबूर हो गया है। इतना ही नहीं, आफताब ने ही अपने घर से ही कई अहम सुराग बरामद करवाए हैं। आज आफताब की निशानदेही पर ही घर से हथियार नुमा चीज मिली है। पुलिस को अब इस बात का शक है कि, क्या इसका भी इस्तेमाल शव के टुकड़े करने में हुआ था। फिलहाल दिल्ली पुलिस मामले की जांच के लिए गुरुग्राम में DLF फेज-3 पर पहुंची हुई है।