MHADA
File

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (MHADA) ने वर्ष 2023-24 के लिए 10186.73 करोड़ रुपए का बजट (Budget) पेश किया है। म्हाडा आगामी वित्त वर्ष में पूरे राज्य में 12,724 फ्लैट (Flats) का निर्माण करेगा, जबकि 2022-23 के लिए संशोधित 6933.82 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी है। 2023-2024 का बजट शून्य घाटा दिखाता है, जबकि 2022-2023 का संशोधित बजट घाटा 1136.47 करोड़ रुपए है। 

म्हाडा ने वर्ष 2023-24 के बजट में मुंबई, पुणे, कोंकण, नासिक, नागपुर, औरंगाबाद, अमरावती के क्षेत्रीय बोर्डों द्वारा कुल 12,724 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित किया है। इसके लिए बजट में 5800.15 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मुंबई में 2,152 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित 

मुंबई बोर्ड के अंतर्गत आने वाले वित्तीय वर्ष में 2,152 फ्लैटों का निर्माण प्रस्तावित किया है। इसके लिए वर्ष 2023-24 के बजट में 3664.18 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। बोर्ड ने बीडीडी चालों के पुनर्विकास योजना के लिए 2285 करोड़, अंटाप हिल वडाला में आवास योजना के लिए 24 करोड़, बॉम्बे डाइंग मिल वडाला योजना के लिए 30 करोड़, कोपरी पवई में आवास योजना के लिए 100 करोड़, कन्नमवार नगर विक्रोली में योजना के लिए 213.23 करोड़, मुंबई के मागाठाणे बोरीवली योजना के लिए 50 करोड़, खड़कपाडा दिंडोशी योजना के लिए 50 करोड़, पहाड़ी गोरेगांव में आवास योजना के लिए 100 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया है। गोरेगांव सिद्धार्थ नगर (पत्राचाल) परियोजना के लिए 300 करोड़, धारावी पुनर्विकास परियोजना चरण 1 बी के लिए 59 करोड़, गोरेगांव मोतीलाल नगर पुनर्विकास परियोजना के लिए 10 करोड़, पुलिस आवास परियोजना कॉलोनी के पुनर्विकास के लिए 100 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

कोकण मंडल बनाएगा 5,614 फ्लैट

कोंकण मंडल में नए आर्थिक वर्ष में 5,614 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा। वर्ष 2023-24 के बजट में इसके लिए 741.36 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। वर्ष 2023-24 के बजट में मंडल के अधीन विरार बोलिंज आवास परियोजना के लिए 10 करोड़ रुपए, वालकुम ठाणे आवास परियोजना के लिए 33 करोड़, माजीवाडा-ठाणे संयुक्त भागीदारी के लिए 35 करोड़, मीरा रोड टर्नकी प्रोजेक्ट के लिए 15 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

  • पुणे मंडल 862 फ्लैट: 540.70 करोड़ रुपए
  • नागपुर मंडल 1,417 फ्लैट: 417.55 करोड़ रुपए
  • औरंगाबाद मंडल 1,497 फ्लैट: 212.08 करोड़ रुपए
  • नासिक मंडल 749 फ्लैट: 77.32 करोड़ रुपए
  • अमरावती मंडल 433 फ्लैट: 146.24 करोड़ रुपए