File Photo
File Photo

Loading

मुंबई: मुंबई सहित महाराष्ट्र में कोविड (Covid-19) के मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन खास बात यह है कि मुंबई (Mumbai) में सोमवार को एक कोविड पेशेंट (Covid Patient) की मौत (Death) का मामला सामने आया है। इस प्रकार कोरोना काल से अभी तक कुल मौतों की संख्या 19,750 हो गई है। सोमवार को सिर्फ 95 कोरोना संक्रमित मुंबई में मिले हैं, जबकि 24 घंटे पूर्व इसकी संख्या करीब ढाई गुना हो गई थी। हालांकि इसका एक प्रमुख कारण सोमवार को लोगों के कम कोविड टेस्ट को माना जा रहा है। 

सोमवार को सिर्फ 1,082 लोगों के टेस्ट किए गए, जबकि रविवार को 1,647 लोगों को कोविड टेस्ट किए गए थे और कुल कोरोना के 221 मामले मिले थे। यानि सब मिलाकर देखा जाए तो कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मुंबई में अभी तक कुल एक्टिव पेशेंट्स की संख्या 1,454 हो गई है। सोमवार को 74 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया।

मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मास्क जरुरी

मुंबई में वरिष्ठ नागरिकों भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क लगाना आवश्यक कर दिया गया है। मुंबई में बढ़ते कोरोना को देखते हुए बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने मास्क लगाने के लिए आदेश जारी किया है। कोरोना में सबसे ज्यादा खतरा वरिष्ठ नागरिकों को रहता है। इसलिए उनके लिए मास्क लगाना आवश्यक किया गया है। इसी के साथ पिछले डेढ़ वर्ष से चेहरों से गायब मास्क मुंबई में एक बार फिर लौट आया हैं। 

मुंबई में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले

गौरतलब है कि मुंबई में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। कोरोना का संक्रमण भी तेजी से बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश दिया था। इसी के मद्देनजर आज यह आदेश जारी किया गया है। बीएमसी कमिश्नर ने सभी अस्पतालों को कोविड उपचार के लिए तैयार रहने का आदेश दिया है।