
मुंबई: देश में एक तरफ कोरोना (Coronavirus Pandemic) का प्रकोप जारी है तो दूसरी ओर ठंड ने भी लोगों की परेशानियां बढ़ा रखी है। उत्तर भारत सहित महाराष्ट्र में ठंड (Maharashtra Cold Wave) का प्रकोप जारी है। मुंबई (Mumbai) में भी तापमान गिरने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई है। मुंबई में ठंड ने पिछले 10 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
ज्ञात हो कि मुंबई में ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच आईएमडी ने भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मुंबई में 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान जताया है। दरअसल कुछ दिनों से मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
Maharashtra | People light bonfires to keep themselves warm as temperatures drop in Mumbai pic.twitter.com/V5nmd9m1wB
— ANI (@ANI) January 24, 2022
वहीं मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों एम् तापमान और गिरने का अनुमान जताया है। मुंबई के कई इलाकों में गाड़ियों पर सफेद रंग कि धुल कि चादरें बिछी हुई हैं। जिसके चलते विजिबिलिटी पर असर पड़ा है। आईएमडी का कहना है कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान से गुजरात और अरब सागर होती हुई आई धूल से भरी हवाएं महाराष्ट्र पहुंची हैं। जिसके कारण मुंबई में सफेद धुल की चादरें दिख रही हैं।
गौर हो कि मुंबई में रविवार से सर्दी अचानक से बढ़ी है। सोमवार को भी जगह-जगह धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रही थी। जिसके कारण लोगों को गाडियां चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा था। मुंबई में तापमान गिरने से कई जगहों पर लोग ठंड से ठिठुरते और रास्तों पर आग जला कर बैठे हुए दिखाई पड़े हैं।