love-jihad
File Pic

Loading

नई दिल्ली/मुंबई. कुछ समय से सोशल मीडिया में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी RSS के नाम से एक पर्चा तेजी से वायरल हो रहा है।  हालांकि इस मामले पर RSS इस तरह के किसी भी पर्चे को फर्जी बताया है, लेकिन अब इन्हीं पर्चों को लेकर समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के नेता अबू आजमी ने मोर्चा खोल दिया है।  उन्होंने अमरावती में 800 मुस्लिम लड़कियों के धर्मांतरण मामले की जांच की भी बड़ी मांग की है।  उन्होंने आशंका जताई कि यह किसी अराजक तत्व का भी काम हो सकता है जो RSS या अन्य कई हिन्दू संगठनों को बदनाम करने की खतरनाक साजिश रच रहा हो। 

नहीं हो सकी ग्रहमंत्री से मुलाकात 

मामले पर सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि, इस पर्चे के साथ वह गृहमंत्री से मिलने गए थे, लेकिन तब मुलाकात नहीं हुई थी।  लेकिन संगीन मामले के चलते वह दोबारा गृहमंत्री के पास जाएंगे।  उन्होंने यह भी कहा कि केवल मध्य प्रदेश ही नहीं, अपितु महाराष्ट्र में भी इस तरह का पर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  उधर, मामले पर RSS के प्रवक्ता सुनील आंबेकर ने ट्वीटर पर वायरल पर्चे को फर्जी बताया।  उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है।  

क्या है पर्चे में 

इस बाबत आजमी ने साफ़ कहा कि, उनका मकसद RSS या किसी अन्य पर किसी तरह का आरोप लगाना नहीं है, लेकिन मुद्दा ही इतना गंभीर है कि तत्काल इसकी जांच होनी चाहिए।  उन्होंने यह भी बताया कि इस ततकातिथ पर्चे में ये तक लिखा गया है कि, कैसे मुस्लिम लड़कियों से संपर्क बनाया जाए, उनसे दोस्ती की जाए और उनके साथ जिस्मानी संबंध बनाए जाए? उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो लगातार हिन्दू आक्रोश के नाम पर रैली करते हैं और मुस्लिमों को धर्मातरण समेत अन्य आरोपों के तहत परेशान कर रहे हैं।  ऐसे में बहुत ही गंभीरता से इस पर्चे मामले की जांच होनी चाहिए।