प्रतिकात्मक फोटो
प्रतिकात्मक फोटो

Loading

  • ऑडियो रिकॉर्डिंग की मदद से अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी हुआ गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को व्हाट्सएप कॉल कर ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है’ की चुनौती (Threatened) देने वाला फरार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धनंजय दुबे के रूप में हुई है। जिस पर एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण (Kidnapping) और दुष्कर्म (Rape) कर चलती गाड़ी से सुनसान रास्ते पर फेक फरार होने का आरोप है। पिछले एक माह से पुलिस इसको पकड़ना तो दूर की बात है, इसकी पहचान तक नहीं कर पाई थी, लेकिन चुनौती देने के बाद इसके कॉल डेटा रिकॉर्ड (सीडीआर) की मदद से पुलिस इसके गिरेबान तक पहुंच गई। 

दोस्ती, धोखा और दुष्कर्म 
पुलिस के मुताबिक, दुबे ने 12 अगस्त को एक जन्मदिन की पार्टी में नाबालिग लड़की से दोस्ती की, इसने बाद दुबे लड़की के (14-16 साल की उम्र के) सभी दोस्तों के ग्रुप को मुंबई के बाहर, मुंबई-अहमदाबाद राजमार्ग पर एक ढाबे पर रात को खाने के लिए लेकर गया था। रात उसे घर छोड़ने के बहाने रास्ते में एक सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे गाड़ी से फेक कर भाग गया था।

आरोपी ने खुद पुलिस को दिया सुराग 
लड़की ने भय के कारण घर जाने की बजाए राजस्थान चली गई, पीड़िता के माता-पिता ने लड़की की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जब लड़की मिली तो उसने अपनी आप बीती घरवालों और पुलिस को बताई, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

लेकिन पीड़िता या उसके किसी दोस्त के पास आरोपी का मोबाइल नंबर और फोटो नहीं थी, जिसकी वजह से वो पुलिस की पकड से बच रहा था। लेकिन एक दिन उसने खुद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को चुनौती दी और उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस उसे रिमांड में लेकर आगे की जांच कर रही है।