Abhishek Ghosalkar Murder

Loading

  • अंतिम इंस्टा पोस्ट में फिल्म पुष्पा का जिक्र करता डायलॉग  
  • 5 महीने की जेल यात्रा के बाद से मॉरिस के दिमाग में थी साजिश
  • मॉरिस नोरोन्हा पर बलात्कार सहित तीन गंभीर मामले दर्ज

Ghosalkar Murder Case: मॉरिस नोरोन्हा एक बेहद शातिर शख्स था। पांच महीने की जेल से बाहर निकलने के बाद से ही वो अपने नजदीकी लोगों और अपनी पत्नी को भी बोला करता था, “मै उसे छोड़ेगा नहीं।” अपने अंतिम इंस्टा के पोस्ट में भी मशहूर फिल्म पुष्पा का डायलॉग लगाते हुए जो पोस्ट लिखा है। उसमें भी बदले की भावना साफ़ दिखाती है।

दहिसर के आम लोगों के बीच मॉरिस नोरोन्हा मॉरिस भाई के नाम से मशहूर था। मॉरिस अपनी छवि रॉबिन हुड की तरह बनाने की कोशिश करता था। उसके खिलाफ़ हाफ मर्डर से लेकर बलात्कार, चीटिंग और एक्सटोर्शन के मामले दर्ज हैं। हाल ही में पांच महीने की जेल काटकर वो जेल से बाहर निकला था। लेकिन जब से वो जेल से बाहर निकला। ठाकरे ग्रुप के पूर्व नगरसेवक अभिषेक घोसालकर की हत्या की साजिश उसके दिमाग में चल रही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वो हमेशा लोगों को बोलता था, मैं इसको छोड़ेगा नहीं। 

Abhishek Ghosalkar Funeral

मॉरिस के दिमाग की बड़ी साजिश
पूर्व विधायक विनोद घोसालकर के पुत्र और पूर्व कॉर्पोरेटर अभिषेक घोसालकर से मॉरिस के पारिवारिक रिश्ते थे। मगर जब मॉरिस के खिलाफ़ एक के बाद एक केस दर्ज होने लगे तो मॉरिस के जेहन में ये बात आ गई कि ये सब कुछ घोसालकर परिवार के इशारे पर हुआ है। मॉरिस के लिए ट्रिगर बलात्कार की केस का दर्ज होना था। उसके उपर आरोप है कि वो पीडिता से पैसे की उगाही भी करता था। केस दर्ज होने के बाद दहिसर का मॉरिस भाई 5 महीने की जेल काट कर बाहर निकला था। जिससे उसके तथाकथित रोबिन हुड इमेज को झटका लगा था। तभी से वो अभिषेक को लेकर बदले की आग में जल रहा था। 

इंस्टा पोस्ट, दोस्ती और मौत की साजिश
मॉरिस की अंतिम इंस्टा पोस्ट से ही उसके दिमाग में चल रही साजिश की बू आती है। महत्वपूर्ण है कि अभिषेक से बदला लेने के लिए उसने बाकायदा 31 दिसम्बर को दोस्ती का स्वांग भी रचा था। उसने इसके लिए पैसे भी खर्च किये थे। अभिषेक के करीबी लोगों को पार्टी देकर उनका विश्वास भी जीता। वारदात की रात भी उसने कई महिलाओं को साड़ी वितरण के नाम पर बुलाकर रखा था। ये भी उसकी साजिश का हिस्सा था। फेसबुक लाइव के बीच में उसका दो बार उठकर जाना और उसी बीच वारदात को अंजाम देने की गतिविधि कर देना उसके शातिर होने की बानगी है।     

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mauris Noronha (@maurisbhai)

बॉडीगार्ड की गन से करता था हवाई फायरिंग  
मॉरिस अपने साथ हथियारबंद बॉडीगार्ड रखता था। इसके पहले का बॉडी गार्ड नवम्बर महीने में नौकरी छोड़ कर जा चुका है। जबकि दिसम्बर महीने से अमरेन्द्र मिश्र नाम का दूसरा बॉडीगार्ड मॉरिस ने हायर कर लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मॉरिस गार्ड से उसकी गन से हवाई फायरिंग भी करता था। जबकि उसका बहाना होता था कि तेरी गन काम भी करती है कि नहीं ये पता करना जरूरी है। गार्ड को 35 से 40 हजार की सैलरी भी मॉरिस दिया करता था। मिश्र के पास लाइसेंस युक्त गन थी। जो उत्तर प्रदेश के फूलपुर से ताल्लुक रखता है। मिली जानकारी के अनुसार वो उसकी गन को अपने ही लाकर में रखता था। 

Abhishek Ghosalkar Funeral

बलात्कार की केस ट्रिगर पॉइंट 
अभिषेक घोसालकर की हत्या के बाद पुलिस मॉरिस की पत्नी से पूछताछ कर रही है। सूत्रों की माने पुलिस को जांच में चौंकाने वाली जानकारी मिली है। मॉरिस बलात्कार और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में जेल में था। जेल से बाहर आने के बाद वह अभिषेक से खुन्नस रखने लगा था। सूत्रों ने बताया कि मॉरिस अपनी पत्नी से बार-बार कहता था कि वह उसे नहीं छोड़ेगा।  उसने अभिषेक को मारने का फैसला कर लिया था। इसलिए उसने सबसे पहले अभिषेक से मीठी-मीठी बातें करनी शुरू की। जब अभिषेक को उसकी दोस्ती पर एतबार हो गया। वो उसके विश्वास में पहली बार वारदात की शाम उसके ऑफिस आया था। मॉरिस ने अपनी रंजिश को उसी समय अंजाम तक पहुंचा दिया। 

खुद को खत्म कर लिया
अभिषेक की हत्या करने के बाद मॉरिस ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पुलिस कार्रवाई के डर से उसने जान दे दी। पुलिस इस मामले में और भी जांच कर रही है और जांच में कई बातें सामने आने की संभावना है। कहा जाता है कि मॉरिस एक कट्टर अपराधी था। उस पर एक महिला से रेप करने और उससे लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। इसलिए इस दौरान वह जेल में भी था। मॉरिस नेता बनना चाहता था।