goregaon

Loading

मुंबई: महाराष्ट्र से मिली बड़ी  खबर के अनुसार, यहां की राजधानी मुंबई (Mumbai) के गोरेगांव (Goregaon) के पास एक 6  मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई है। वहीं इस आग से मुंबई पुलिस और बचाव दल ने अब तक 30 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू किया गया है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। इस भयंकर आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में रखी कई गाड़ियां जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं। 

वहीं अब आ रही खबर के अनुसार मुंबई के गोरेगांव में आज यानी शुक्रवार सुबह  6 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है। इस भयंकर आग के चलते 46 लोग झुलस गए। बिल्डिंग में फंसे 30 लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

वहीं इस आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में रखी कई गाड़ियां जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल है। हालांकि आग किस वजह से लगी, यह अभी पता नहीं चल पाया है।तफ्तीश जारी है 

इस घटना बाबत BMC ने जानकारी दी था कि,  गोरेगांव में जी+5 इमारत में लेवल 2 की आग लगने के बाद 30 से अधिक लोगों को बचाया गया। बचाए गए लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया है। वहीं मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि, इस बिल्डिंग से बचाए गए लोगों में से 6 की मौत हो गई और 46 लोग झुलस गए हैं।