Dhairysheel Patil

Loading

नवी मुंबई: रायगढ़ जिले के पेण निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व विधायक और शेतकरी कामगार पक्ष (शेकाप)  के कद्दावर नेता धैर्यशील पाटिल (Former MLA Dhairysheel Patil) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए। पाटिल के बीजेपी में शामिल होने से रायगढ़ (Raigad) में शेकाप को ‘जोर का झटका’ लगा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Deputy Chief Minister Devendra Fadnavis) और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) की उपस्थिति में धैर्यशील पाटिल ने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का कमल थामते हुए पार्टी में प्रवेश किया।

उक्त अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि धैर्यशील पाटिल के बीजेपी में शामिल होने से मैं बहुत खुश हूं। धैर्यशील पाटिल को पार्टी में शामिल करने के लिए मैंने 2014 में कोशिश की थी, लेकिन मैं सफल नहीं हुआ। 

रायगढ़ जिले में बीजेपी को करेंगे मजबूत 

वहीं, इस मौके पर बोलते हुए पूर्व विधायक धैर्यशील पाटिल ने कहा कि मैंने बीजेपी में शामिल होकर हम रायगढ़ जिले में उसी ताकत से काम करेंगे, जिस ताकत से हमने शेकाप में काम किया था। इस मौके पर राज्य के लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण, भाजपा रायगढ़ जिला अध्यक्ष प्रशांत ठाकुर, विधायक रवि शेठ पाटिल, निरंजन डावखरे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बालासाहेब पाटिल, महासचिव विक्रांत पाटिल आदि मौजूद थे।

पूर्व मंत्री मोहन पाटिल के राजनीतिक उत्तराधिकारी

रायगढ़ जिले की पेण विधानसभा का नाम आते ही पूर्व मंत्री मोहन पाटिल का नाम सामने आता है, वे व्यापक रूप से एक सामाजिक नेता के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया। अपार जनसंपर्क और रायगढ़ जिले की राजनीति में पकड़ रखने वाले पाटिल की विरासत को धैर्यशील पाटिल ने आगे बढ़ाया। इस तरह के कद्दावर नेता को इस आखिरकार बीजेपी अपने पाले में लाने में सफल हुई।