File Photo
File Photo

Loading

मुंबई. अत्यावश्यक के कर्मचारियों के लिए चलाई जा रही विशेष लोकल में सरकारी कर्मचारी बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं.कोरोना संक्रमण के चलते मुंबई लोकल आम यात्रियों के लिए बंद है, परन्तु  राज्य और केंद्र सरकार के अत्यावश्यक कर्मचारियों व स्वास्थ्यकर्मियों के लिए विशेष लोकल चल रही है.

बताया गया कि मध्य रेल के दादर स्टेशन पर शुक्रवार को टिकट जांच के लिए 18 कर्मियों को लगाया गया,जिसमें 72 लोगों को बिना टिकट पकड़ा गया. विदाउट टिकट वालों से 18,105 रुपए दंड के रूप में वसूल किए गए.वैसे 14 अगस्त तक मध्य रेलवे पर 981 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया और उनसे 2 लाख 79,205 रुपए की दंड राशि वसूल की गई.

नकली आईडी के साथ हो रही यात्रा!

उल्लेखनीय है कि इस दौरान 20 लोगों को नकली आईडी के साथ यात्रा करते भी पकड़ा गया.पता चला है कि कई आम लोग भी स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कर्मचारियों के नाम पर नकली आईडी बनाकर लोकल से यात्रा कर रहे हैं.इस समय विशेष लोकल में यात्रा करने वाले अत्यावश्यक कर्मचारियों को क्यूआरकोड आधारित आईकार्ड जारी करने को कहा गया था, परन्तु अभी तक राज्य सरकार के माध्यम से सभी कर्मचारियों को जारी नहीं किया जा सका.