Water Supply Cut on 2nd and 3rd November Mumbai
सांकेतिक तस्वीर

Loading

  • लालबाग, कालाचौकी, परेल, दादर, शिवड़ी, वडाला, कुर्ला, चेंबूर, देवनार, घाटकोपर, विद्याविहार, मानखुर्द के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति रहेगी बंद
  • केईएम और वाडिया अस्पताल क्षेत्र में भी नहीं आएगा पानी

मुंबई: मुंबई (Mumbai) के कई इलाकों में गुरुवार 2 नवंबर (2nd November) और शुक्रवार 3 नवंबर (3rd November) को पानी (Water Supply Cut) नहीं आएगा। लालबाग, कालाचौकी, परेल, दादर, शिवड़ी, वडाला, कुर्ला, चेंबूर, देवनार, घाटकोपर, विद्याविहार, मानखुर्द के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। यहां तक कि केईएम और वाडिया अस्पताल क्षेत्र में भी पानी नहीं आएगा। जल वाहिनियों के मरम्मत के कारण बीएमसी प्रशासन ने ये निर्णय लिया है। नागरिकों से दो दिनों का पानी संरक्षित रखने की अपील की गई है।

24 घंटे ठप रहेगी जलापूर्ति सेवा 
बीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार जिन इलाकों में पानी आपूर्ति खंडित रहेगी, उनमें एम (पूर्व), एम (पश्चिम), एन, एल, एफ (दक्षिण) और एफ (उत्तर) विभाग शामिल हैं। मुंबई के कुछ हिस्सों में जल चैनलों की मरम्मत का काम किया जाना है। इसके तहत 900 मिमी व्यास वाले जल चैनल को बदला जाएगा और 300 से 1800 मिमी व्यास वाले जल चैनल की मरम्मत की जाएगी। इसलिए गुरुवार 2 नवंबर 2023 को सुबह 4 बजे से शुक्रवार सुबह 4 बजे तक (24 घंटे के लिए) कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। 

इन इलाकों में नहीं होगी जलापूर्ति 
बीएमसी के अनुसार अहिल्याबाई होलकर मार्ग, रफीक नगर, बाबा नगर, आदर्श नगर, संजय नगर, निरंकार नगर, 90 फीट रोड, एकता नगर, कमलरमण नगर, बंगानवाड़ी मार्ग, आदर्श नगर, रमन मामा नगर, शिवाजी नगर, शास्त्री नगर, चर्च रोड, संजय नगर, चर्च रोड,  जनता टिम्बर मार्ट परिसर, लोटस कॉलोनी, अब्दुल हमीद मार्ग; गौतम नगर, गोवंडी स्टेशन मार्ग, देवनार मनपा कॉलोनी, साठे-नगर, जाकिर हुसैन नगर, लल्लुभाई बिल्डिंग, लोक कल्याण सोसायटी, मानखुर्द, जी. पी. कॉलोनी, डॉ. आंबेडकर नगर, साठे नगर, जे. जे. मार्ग, चित्ता कैंप, कोलीवाड़ा, पैलीपाड़ा, ट्रॉम्बे, सीमा शुल्क मार्ग, दत्तनगर, बालाजी मंदिर मार्ग, देवनार विलेज रोड, गोवंडी विलेज, टेलीकॉम फैक्ट्री, बीएआरसी, नौसेना डॉकयार्ड मानखुर्द, मंडला गांव, रक्षा क्षेत्र, मानखुर्द, एसपीपीएल बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर, समता चाल, भीम नगर रेजिडेंट्स एसोसिएशन, म्हाडा बिल्डिंग, महाराष्ट्र नगर, देवनार फार्म मार्ग, बोरबादेवी, घाटला, BARC फैक्ट्री, BARC कॉलोनी, गौतम नगर, पंजरापोल, वैभव नगर, सुभाष नगर, चेंबूर गांवठाण, स्वास्तिक पार्क, सिद्धार्थ कॉलोनी, लालडोंगर, चेंबूर कैंप, यूनियन पार्क, लालवाड़ी, मैत्री पार्क, आतुर पार्क, सुमन नगर, साईबाबा नगर, श्यामजीवी नगर, अमर नगर, मोतीबाग, खारदेव नगर, वैभव नगर, एस. टी. मार्ग, सी. जी. गिडवानी रोड, उमरशीन बप्पा चौक, चेंबूर नाका, चेंबूर बाजार, चेंबूर कैंप में जलापूर्ति नही होगी।

घाटकोपर पूर्व के राजावाड़ी का पूरा क्षेत्र, चितरंजन नगर, राजावाड़ी अस्पताल, विद्याविहार के पंतनगर, विक्रांत सर्कल, पटेल चौक, आंबेडकर सर्कल, 90 फीट रोड, लक्ष्मी नगर, लक्ष्मीबाग, गरोडिया नगर, नायडू कॉलोनी, शास्त्रीनगर, गुरु नानक नगर, जवाहर मार्ग, गौरीशंकर मार्ग, रमाबाई नगर, कामराज नगर, नेताजी नगर, चिरागनगर, आजाद नगर, गणेश मैदान पारशीवाड़ी, न्यू माणिकलाल एस्टेट मार्ग, महिंद्रा पार्क, खलाई गांव, किरोल गांव, विद्याविहार पश्चिम, हंसोती गली, खोट गली, एम. जी.मार्ग, नवरोजी गली, एच. आर. देसाई मार्ग, जे. वी मार्ग, ध्रुवराजसिंह गली, गोपाल गली, जीवदया गली, गीगावाड़ी, भीमनगर, पवार चाल, लोअर भीमनगर, क्राइम ब्रांच एरिया, वैतागवाड़ी, नित्यानंद नगर, सीजीएस कॉलोनी, गंगावाड़ी, एमटीएनएल गली, एजीएलआर मार्ग, एलबीएस रोड घाटकोपर (पश्चिम) श्रेयस सिग्नल के पास और सेनेटोरियम गैली, एच. आर. देसाई मार्ग, काम गली, श्रद्धानंद रोड, जे. वी. मार्ग, गोपाल गली, एलबीएस मार्ग घाटकोपर (पश्चिम), गांधी नगर निकटवर्ती क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

 एल सेक्शन में कुर्ला के नेहरू नगर, शिवसृष्टि मार्ग, नाइक नगर, मदर डेयरी मार्ग, एस. जी. बर्वे मार्ग, केदारनाथ मंदिर मार्ग, नवरे बाग, कामगार नगर, हनुमान नगर, पुलिस कॉलोनी, साबले नगर, संतोषी माता नगर, क्रांति नगर, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, तिलक नगर,-कुरैशी नगर, तक्षशिला नगर, चाफे गली, राहुल नगर, एवराड नगर, पानबाजार, त्रिमूर्ति मार्ग, उमरवाड़ी मार्ग, अलीदादा मार्ग, स्वदेशी फूड चाल, चूनाभट्टी फाटक, म्हाडाकोले प्रेम नगर, हिल रोड, मुक्ता देवी मार्ग, ताड़वाड़ी, समर्थ नगर में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी।

इसीतरह एफ/उत्तर डिवीजन के शिव पश्चिम और पूर्व, दादर (पूर्व), माटुंगा (पूर्व), वडाला के चूनाभट्टी क्षेत्र, प्रतीक्षा नगर, शास्त्री नगर, अल्मेडा कंपाउंड, पंचशील नगर, वडाला ट्रक टर्मिनल, लोढ़ा बिल्डिंग (न्यू कफ परेड), शिव कोलीवाड़ा-सरदार नगर, संजय गांधी नगर, भीमवाड़ी, गायकवाड़ नगर, कोरबी मीठागर में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।