Cyber fraud Chembur Woman

Loading

मुंबई: मुंबई पुलिस की पश्चिम साइबर पुलिस टीम ने पिछले चार महीनों में तीन साइबर धोखाधड़ी (Cyber Fraud) मामलों में कथित संलिप्तता के लिए, लॉ कोर्स छोड़ने वाली 35 वर्षीय महिला (Woman) निशा यादव को गिरफ्तार किया है। जिसकी संलिप्तता जोगेश्वरी के 73 वर्षीय के साथ हुए धोखाधड़ी में भी है। जिसमें बिजनेसमैन से 4.15 करोड़ की ठगी की गई थी। महिला को चेंबूर (Chembur) से गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, इन मामलों के सिलसिले में पुलिस ने जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ के दौरान महिला की भूमिका सामने आई है। चारों आरोपियों ने कथित तौर पर चेंबूर निवासी निशा यादव नामक महिला को 15,000 रुपये के बदले में अपने बैंक खातों का विवरण साझा किया था। गिरफ्तार किए गए चार लोगों में घाटकोपर (पूर्व) में रमाबाई कॉलोनी के निवासी 30 वर्षीय सुभाष धूमले और 34 वर्षीय विनोद मालगुंडे, डोंबिवली के 45 वर्षीय रूपेश भूपेन्द्र सिंह और सांताक्रूज़ के प्रभात कॉलोनी के 37 वर्षीय केताब अली विश्वास शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि यादव ने अपने द्वारा खरीदे गए कई बैंक खातों का विवरण साइबर जालसाजों को प्रदान किया। जिन्होंने उनका इस्तेमाल लोगों से कई करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के लिए किया था। निशा की गिरफ्तारी के के बाद धेखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी तक पहुंचने की कवायद पुलिस ने तेज कर दी है। आपको बता दें की निशा और 4 गिरफ्तार आरोपी पर आरोप है कि इन लोगों ने टीम बनाकर मुंबई में कई धोखाधड़ी के मामलों को अंजाम दिया है। पुलिस तफ्तीश में और बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है।