नागपुर में कांग्रेस की महारैली से सोनिया-प्रियंका गायब, क्या ED की चार्जशीट है कारण…

Loading

नई दिल्ली/नागपुर: जहां एक तरफ आज महाराष्ट्र (Maharashtra) की उपराजधानी नागपुर (Nagpur) में कांग्रेस (Congress) के 139वें स्थापना दिवस पर आज महारैली है।  वहीँ इस रैली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कांग्रेस के कई बड़े दिग्गज नेता जुट रहे हैं। लेकिन इसी बीच सूत्रों से आ रही खबर के अनुसार सोनिया और प्रियंका गांधी (Sonia Gandhi-Priyanka Gandhi)  का नागपुर दौरा फिलहाल रद्द हो गया है।  यह दोनों ही इस रैली में उपस्थित नहीं रहेंगी।  हालांकि पहले इन दोनों नेताओं के रैली में शामिल होने की खबर थी।  लेकिन बाद में किसी कारणवश उनका यह दौरा रद्द हो गया। 

क्या ED की चार्जशीट में नाम आना है कारण

जानकारी दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब पहली बार NRI कारोबारी सीसी थम्पी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के नाम का जिक्र किया है।  हालांकि ED ने मामले से संबंधित पहले के आरोपपत्र में उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम ही शामिल किया था। 

बताते चलें की आज कांग्रेस, नागपुर में या यूँ कहें कि RSS के गढ़ से लोकसभा चुनाव प्रचार की शंखनाद करने जा रही है।  वहीं पार्टी के 139 वे स्थापना दिवस पर ‘हैं तैयार हम’ रैली से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत भी हो  रही है।  इस बाबत आज दोपहर दोपहर 3 बजे से नागपुर के उमरेड में सभा शुरू होगी।  राहुल गांधी, मल्लीकार्जुन खरगे, कांग्रेस के सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस महासभा में उपास्थित रहेंगे।  लेकिन इसमें से अब सोनिया और प्रियंका गांधी गायब रहेंगे।