Madhya Pradesh woman fabricated false story of her kidnapping in Kota to go to Russia to study medicine
Representative Image

    Loading

    नाशिक : शहर के विभिन्न परिसर से 2 लड़के (Boys) और 3 लड़कियों (Girls) का अपहरण (Kidnapping) होने की शिकायत संबंधित पुलिस स्टेशन (Police Station) दर्ज की गई है। इस घटना से अभिभावकों में दहशत छाई हुई है। एक पुलिस विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया पर बच्चों का अपहरण करने वाला गिरोह सक्रिय होने की जानकारी को अफवा बता रहे है, वहीं दुसरी ओर पुलिस स्टेशन में बच्चों का अपहरण होने की शिकायतें दर्ज होने से नागरिक पशोपेश में फंस गए है। शहर के आडगांव में भतीजे ने मामा की लड़की का अपहरण करने की जानकारी सामने आई है। 

    पंचवटी के पुराने बस डिपो परिसर निवासी संदिग्ध भतीजे ने औरंगाबाद रोड परिसर निवासी मामा के लड़की को झांसा देकर अपहरण किया है। इस मामले में आडगांव पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है। आडगांव पुलिस स्टेशन सिमाक्षेत्र के शिलापूर गांव से लड़की का अपहरण हुआ है। अपहृत लड़की के अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने झांसा देकर अपहरण किया। इस मामले में आडगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कि गई। म्हसरूल परिसर के पेठ रोड स्थित तांबे मला परिसर में शुरू एक निर्माणधीन इमारत में रहने वाली लड़की का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण करने की शिकायत दर्ज कि गई है। शिकायत के अनुसार म्हसरूल पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है। 

    सातपुर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

    सहायक निरीक्षक डी. डी. अहिरे मामले की जांच कर रहे है। प्रबुद्ध नगर में 15 वर्षीय लड़के का अपहरण किया गया। शिकायत के अनुसार शाम को छह बजे के आस पास उसका अज्ञात व्यक्ति ने किसी प्रकार का झांसा देकर अपहरण किया। इस मामले में सातपुर पुलिस स्टेशन में प्रकरण दर्ज किया गया है।  उपनिरीक्षक वाघ मामले की जांच कर रहे है। पंचवटी के फुले नगर में घर के बाहर खेलने वाले लड़के का अज्ञात व्यक्ति ने अपहरण किया। शिकायत के अनुसार फुले नगर के विजय चौक में यह लड़का रात के समय खेल रहा था। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण किया। इस मामले में पंचवटी पुलिस स्टेशन ने प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच सहायक निरीक्षक एस.जी. डंबाले कर रहे है।