arrested
File Photo

    Loading

    नाशिक : ईंधन (Fuel) की कीमत (Price) दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसलिए अब वाहन चालक इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) में दिलचस्पी ले रहे है। यही वजह है वाहन चोरों ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया है। नाशिक शहर (Nashik City) के सेंट्रल क्राइम ब्रांच  (Central Crime Branch)  की टीम ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से दो स्कूटर जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम फिरोज आयुब शेख (उम्र 22, नि. जाखोरी, तालुका, जिला – नाशिक) है।

    पुलिस कमिश्नर दीपक पांडे ने नाशिक में सेंधमारी, बाइक चोरी के मामले में आरोपियों की जानकारी जुटाकर मामले का खुलासा करने के निर्देश नाशिक शहर क्राइम ब्रांच को दिया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर डॉ. अंचल मुदगल के मार्गदर्शन में गुरुवार 13 जनवरी को टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को फिरोज शेख के पास चोरी की दो इलेक्ट्रिक बाइक होने की जानकारी मिली।

    इसके अनुसार टीम ने जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में उसने पत्रे के शेड में छिपाकर रखे गए दो स्कूटर दिखाए। उसने बताया कि ये स्कूटर उसने अंबड पुलिस स्टेशन की सीमा से चुराया है। टीम ने अंबड पुलिस से संपर्क कर चोरी हुए स्कूटर के बारे में पता लगाया। जानकारी मिली अंबड पुलिस स्टेशन में बाइक चोरी का केस दर्ज कराया गया है। इसके अनुसार टीम ने आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को अंबड पुलिस को सौंप दिया।