Water Supply Affected

    Loading

    मालेगांव: शहर को जलापूर्ति (Water Supply) करने वाले गिरणा बांध (Girna Dam) की मुख्य जलवाहिनी उंबरदे गांव (Umbarde Village) के नजदीक फुटने (Broken) से चिलचिलाती गर्मी में लाखों लीटर पानी बर्बाद (Water Wasted) हो गया। साथ ही शहर की जलापूर्ति प्रभावित हुई। 

    जलवाहिनी मरम्मत के लिए कम से कम एक दिन लगने से शहरवासियों को पानी का उपयोग सावधानीपूर्वक करने की अपील महानगरपालिका प्रशासन की ओर से की गई है। 

    प्रभावित हुई जलापूर्ति 

    जलवाहिनी फुटने की जानकारी मिलते ही परिसर के किसान वहां पर पहुंचे। पानी का फोर्स इतना था कि उसके पास जाना असंभव था। गिरणा पंपिंग कुछ समय बंद किया गया। इसके पहले जलवाहिनी का पानी नजदीक होने वाले कई किसानों के खेत पहुंचा। नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। गर्मी के सत्र में जलवाहिनी फुटने से चिंता व्यक्त की जा रही है। महानगरपालिका प्रशासन ने जलवाहिनी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति पहले की तरह शुरु कर दी जाएगी।